CSK को मिला नया हेड कोच, किस टीम ने अब तक बदले कितने हेड कोच? पढ़ें यहां
पाँच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़े बदलाव के तहत पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे जो पिछले 18 साल से टीम के हेड कोच थे।
आईपीएल 2027 से Chennai Super Kings (CSK) के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिनका CSK के साथ करीब 18 साल का लंबा जुड़ाव समाप्त हो रहा है।
फ्लेमिंग के जाने के बाद अब जहीर के सामने CSK की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी। दिलचस्प बात यह है कि IPL के अलग-अलग दौर में टीमों ने कई दिग्गजों को हेड कोच की जिम्मेदारी दी है। कुछ फ्रेंचाइजी ने लंबे समय तक एक ही कोच पर भरोसा जताया, जबकि कुछ टीमों में लगातार बदलाव देखने को मिला।
CSK: जहीर खान होंगे तीसरे हेड कोच
CSK ने 2008 में केपलर वेसेल्स के साथ अपना IPL सफर शुरू किया था। इसके बाद 2009 से 2026 तक स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की कोचिंग संभाली। अब 2027 से जहीर खान इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।
-केपलर वेसेल्स: 2008
-स्टीफन फ्लेमिंग: 2009-2026
जहीर खान: 2027 से
गुजरात टाइटंस: अब तक सिर्फ एक हेड कोच
2022 में IPL में शामिल हुई गुजरात टाइटंस (GT) ने अब तक अपने हेड कोच में कोई बदलाव नहीं किया है।
-आशीष नेहरा: 2022-2026
लखनऊ सुपर जायंट्स: दो कोच
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 में IPL में एंट्री की थी। टीम ने अब तक दो हेड कोच के साथ काम किया है।
-एंडी फ्लावर: 2022-2023
-जस्टिन लैंगर: 2024-2026
सनराइजर्स हैदराबाद: कोचिंग में कई बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले कुछ वर्षों में अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए हैं।
-टॉम मूडी: 2013-2019
-ट्रेवर बेलिस: 2020-2021
-टॉम मूडी: 2022
-ब्रायन लारा: 2023
-डेनियल विटोरी: 2024-2026
राजस्थान रॉयल्स: दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग कमान भी अलग-अलग समय पर कई नामी खिलाड़ियों और कोचों के हाथ रही है।
-शेन वॉर्न: 2008-2012
-पैडी अप्टन: 2013-2019
-एंड्रयू मैकडोनाल्ड: 2020
-कुमार संगकारा: 2021-2024
-राहुल द्रविड़: 2025
-कुमार संगकारा: 2026
दिल्ली कैपिटल्स: 7 हेड कोच का सफर
दिल्ली कैपिटल्स ने भी समय के साथ कई कोच बदले हैं।
-ग्रेग शिपर्ड: 2008-2011
-एरिक सिमंस: 2012-2013
-गैरी कर्स्टन: 2014-2015
-पैडी अप्टन: 2016-2017
-रिकी पोंटिंग: 2018-2024
-हेमंग बदानी: 2025-2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 7 हेड कोच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ भी कई दिग्गज कोच जुड़े हैं, जिनमें डेनियल विटोरी, साइमन कैटिच और एंडी फ्लावर जैसे नाम प्रमुख है।
-वेंकटेश प्रसाद: 2008-2009
-रे जेनिंग्स: 2010-2013
-डेनियल विटोरी: 2014-2018
-गैरी कर्स्टन: 2019
-साइमन कैटिच: 2020-2021
-संजय बांगर: 2022-2023
-एंडी फ्लावर: 2024-2026
कोलकाता नाइट राइडर्स: 7 हेड कोच
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने भी IPL इतिहास में कई कोचों के साथ काम किया है। जिसमें जैक्स कैलिस, ब्रेंडन मैकुलम जैसे बड़े नाम शामिल है।
-अभिषेक नायर: 2026
मुंबई इंडियंस: 7 हेड कोच
मुंबई इंडियंस की कोचिंग यात्रा में भी लालचंद राजपूत, जॉन राइट, रिकी पोंटिंग जैसे कई बड़े नाम शामिल रहे हैं। वर्तमान में महेला जयवर्धने टीम के हेड कोच है।
सबसे ज्यादा हेड कोच बदलाव
पंजाब किंग्स की कहानी बाकी टीमों से काफी अलग रही है। फ्रेंचाइजी ने अब तक 11 अलग-अलग कार्यकालों में हेड कोच बदले हैं, जो इस सूची में सबसे ज्यादा हैं। टॉम मूडी टीम के पहले कोच थे।
-रिकी पोंटिंग: 2025-2026
जहीर खान के सामने होगी बड़ी जिम्मेदारी
जहीर खान के पास बतौर खिलाड़ी IPL और भारतीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। उन्होंने IPL में 100 मैचों में 102 विकेट लिए हैं। अब खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरने के बजाय वह CSK की रणनीति और टीम मैनेजमेंट को संभालते नजर आएंगे।
सचिन का रिकार्ड तोड़ने के लिए जो रूट को चाहिए कितने रन, टेस्ट रन रिकार्ड के कितने करीब रूट
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.