Bihar Sakshamta Pariksha 2.0 Result 2024 OUT: 7 विषयों की पुनः परीक्षा का परिणाम जारी, ये रहा Direct Link
Bihar Sakshamta Pariksha 2.0 Result 2024 OUT: बिहार बोर्ड ने 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के 7 विषयों की 2.0 सक्षमता पुनर्परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर अपना बिहार सक्षमता परीक्षा 2.0 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Sakshamta Pariksha 2.0 Result 2024 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए सक्षमता परीक्षा 2.0 के तहत आयोजित 7 विषयों की पुनर्परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 13 नवंबर को आयोजित पुनर्परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक BSEB वेबसाइट bsebsakshamta.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार सक्षमता परीक्षा 2.0 रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें।
बिहार सक्षमता परीक्षा 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड लिंक
बिहार सक्षमता परीक्षा 2.0 का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। आप इसे bsebsakshamta.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
| Bihar Sakshamta Pariksha 2.0 Result |
बिहार सक्षमता परीक्षा 2.0: रिजल्ट के आंकड़
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 9वीं-10वीं के लिए हिंदी, फ़ारसी, संगीत, नृत्य और गृह विज्ञान तथा कक्षा 11वीं-12वीं के लिए गृह विज्ञान और इतिहास की पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत समेत सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें।
| कक्षा | विषय | कुल अभ्यर्थी | सफल अभ्यर्थी | पास प्रतिशत |
| 9वीं- 10वीं | हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य, गृह विज्ञान | 429 | 299 | 69.70% |
| 11वीं- 12वीं | गृह विज्ञान, इतिहास | 206 | 128 | 62.14% |
Bihar Sakshamta Pariksha 2.0 Result 2024 डाउनलोड कैसे करें?
बिहार सक्षमता परीक्षा 2.0 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले, bsebsakshamta.com आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
वेबसाइट पर होमपेज पर "Result" या "Sakshamta Pariksha 2.0 Result" लिंक को खोजें।
-
इस लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
-
जानकारी भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
-
इसे ध्यान से चेक करें और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए "Download" बटन पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की हार्ड कॉपी के लिए इसे प्रिंट कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.