CG PAT PVPT Result 2026 (Declared): छत्तीसगढ़ पीएटी-पीवीपीटी एग्जाम रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट
CGSSB PAT-PVPT Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट और प्री-वेटनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट 2026 के रिजल्ट और फाइनल आंसर-की को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें।
CGSSB PAT-PVPT Results 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam / CGSSB) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) और प्री-वेटनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट (PVPT) 2026 के रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। राज्य के सभी यानी कृषि, बागवानी, वानिकी और पशुचिकित्सा सिलेब्स में एडमिशन की राह देख रहे हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है।
अब सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, सीजीएसएसबी ने पीएटी, पीवीपीटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की से जुड़ा नोटिस भी जारी किया है।
CGSSB PAT-PVPT 2026, इस साल के एग्जाम में लेकेश्वर पटेल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल यानी टॉपर बनकर बाजी मार ली है। छात्र वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट ही PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
CG PAT & PVPT Exam 2026 रिजल्ट और अन्य डिटेल्स
CG PAT & PVPT Exam 2026 Result से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम आयोजक संस्था | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam / CGSSB) |
| एग्जाम का नाम | Pre Agriculture Test (PAT) & Pre Veterinary Polytechnic Test (PVPT) 2026 |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन (OMR शीट) |
| टॉपर छात्र | लेकेश्वर पटेल (Lakeshwar Patel) |
| रिजल्ट | जारी |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड / रोल नंबर |
| एडमिशन के लिए उपलब्ध सीटें | 1,500+ (B.Sc Ag, Horticulture, Forestry, B.V.Sc आदि) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
CG PAT & PVPT Exam Result 2026 PDF - यहां क्लिक करें
CG PAT & PVPT Result 2026 को छात्र कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?
CGSSB PAT-PVPT 2026, रिजल्ट और फाइनल आंसर-की को चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. छत्तीसगढ़ व्यापम के पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in को ओपन करें।
2. होमपेज पर 'Result' या 'PAT/PVPT Entrance Exam 2026 Result & Final Answer Key' वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड को फिल करें।
4. यह फिल करने के बाद लॉगिन करें।
5. लॉगिन होते ही छात्रों की स्क्रीन पर मार्क्स और ओवरऑल रैंक की PDF आ जाएगी।
6. इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट लें।
CG Vyapam PAT PVPT Result 2026: रिजल्ट के बाद छात्र आगे क्या करें?
CGSSB PAT-PVPT 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अगली प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा। सभी छात्र यहां से जानें आगे की पूरी प्रक्रिया में क्या-क्या कर सकते हैं।
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) द्वारा काउंसलिंग: CG PAT का रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया IGKV Raipur और संबद्ध कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाएगी।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार: ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट के समय 10वीं-12वीं की मार्कशीट, सीजी डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, PAT स्कोरकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो को तैयार रखें।
- टाई-ब्रेकिंग नियम: Tie-Breaking Rule के अनुसार यदि दो छात्रों के मार्क्स समान होते हैं, तो बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिक आयु वाले छात्र को मेरिट लिस्ट में पहले नंबर पर रखा जाएगा। साथ ही, उसकी रैंक को पहले प्रकाशित किया जाएगा।
- कटऑफ और सीटअलॉटमेंट: सरकारी कृषि और पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में एडमिशन के लिए टॉप रैंकर्स को पहले प्राथमिकता मिलती है। साथ ही, पहले काउंड की काउंसलिंग की डेट्स जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल पर जारी की जाएंगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.