GATE Registration 2027 Dates Revised: gate2027.iitm.ac.in पर बदल गई रजिस्ट्रेशन डेट, देखें पूरा रिवाइज्ड शेड्यूल

Last Updated: Aug 13, 2026, 19:43 IST

GATE Registration 2027 Dates Revised: IIT मद्रास ने GATE 2027 के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट में बदलाव किया है। रजिस्ट्रेशन की नई डेट 27 अगस्त 2026 को शेड्यूल की गई है। छात्र रजिस्ट्रेशन के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक को पाएं। 

GATE Registration 2027 Dates Revised: gate2027.iitm.ac.in पर बदल गई रजिस्ट्रेशन डेट, देखें पूरा रिवाइज्ड शेड्यूल
GATE Registration 2027 Dates Revised: gate2027.iitm.ac.in पर बदल गई रजिस्ट्रेशन डेट, देखें पूरा रिवाइज्ड शेड्यूल

IIT Madras GATE 2027 Registration Postponed: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया गया है। परीक्षा आयोजक संस्थान IIT मद्रास ने GATE 2027 के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट में बदलाव किया है। छात्रों के लिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू किया जा रहा था। परंतु, अब इसे पोस्टपोन करके 27 अगस्त 2026 कर दिया गया है।

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर बनाए गए GOAPS (GATE Online Application Processing System) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही, छात्रों को उनके डिजिलॉकर खातों में उनकी जानकारी सही-सही फिल करनी होगी। छात्रों के लिए पोर्टल पर जारी नोटिस में कहा गया है, ‘सभी भारतीय नागरिकों के लिए डिजिलॉकर के माध्यम से GATE 2027 के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। कृपया अपना सत्यापित डिजिलॉकर खाता बनाएं या अपडेट करें।’

GATE 2027: रिवाइज्ड रजिस्ट्रेशन डेट्स और एग्जाम शेड्यूल

IIT मद्रास द्वारा जारी रिवाइज्ड टाइमटेबल की डिटेल्ड जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

नई रिवाइज्ड डेट 

आयोजक संस्थान 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras)

रजिस्ट्रेशन की शुरुआती डेट 

27 अगस्त 2026

बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

27 सितंबर 2026

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

5 अक्टूबर 2026

रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो 

14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026

एग्जाम डेट्स 

6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027

रिजल्ट जारी होने की डेट 

19 मार्च 2027

GATE Registration 2027: GATE 2027 एप्लीकेशन फीस 

GATE 2027 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र बिना लेट फीस और लेट फीस के साथ यहां से जानें। 

  • महिला / SC / ST / PwD कैटेगरी के छात्र: 1,000 (लेट फीस के साथ: 1,500)
  • अन्य सभी कैटेगरी (सामान्य/OBC/ईडब्ल्यूएस व विदेशी नागरिक): 2,000 (लेट फीस के साथ: 2,500)

GOAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स 

GATE 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए GOAPS 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  4. फिर, एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. शैक्षणिक डिटेल्स को फिल करें। 
  6. एग्दाम सेंटर और पेपर को चुनें। 
  7. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  8. फिर, निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  9. फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट को डाउनलोड कर लें।

छात्र इस नई अपडेट के बारे मे विस्तार से जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर GATE 2027 के पोर्टल पर जाकर चेक करें। 

यहां भी पढ़े: Agriculture Scholarships 2026: कृषि छात्रों के लिए NSP-DBT सिस्टम लॉन्च, 21.35 करोड़ की स्कॉलरशिप जारी; जानें Registration Process

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 13, 2026, 19:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News