HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 24, 2026, 11:36 IST

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: एचपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षाओं का आयोजन 4 अक्टूबर, 2026 से होने जा रहा है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लेख में दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। ये एडमिट कार्ड 4 और 7 अक्टूबर, 2026 की परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूट टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। 

उम्मीदवार हिंदी, केमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक विषयों का एडमिट कार्ड आगे लेख में दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग नें एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जारी किए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए User ID/Password की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

HPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 

लिंक 

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: एग्जाम शेड्यूल 

स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी और केमिस्ट्री विषय की परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने जा रही है। उम्मीदवार अन्य विषयों सहित परीक्षा शेड्यूल नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

विषय

एग्जाम डेट 

पेपर 1 

पेपर 2

हिंदी, केमिस्ट्री 

4 अक्टूबर, 2026 

11 से 12 बजे तक 

2 बजे से 5 बजे तक 

फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक एजुकेशन 

7 अक्टूबर, 2026 

11 से 12 बजे तक

2 बजे से 5 बजे तक

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण 

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने से पहले नीचे दिए गए निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्य करनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • पोस्ट और विषय
  • परीक्षा तिथि और परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का विवरण
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • “ई-एडमिट कार्ड” या “भर्ती” अनुभाग पर क्लिक करें।

  • अपने विषय के लिए सहायक प्रोफेसर (College Cadre) ई-एडमिट कार्ड लिंक का चयन करें।

  • अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसकी प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 24, 2026, 11:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News