Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2024: इंडियन नेवी में अग्निवीर के लिए 13 मई से करें आवेदन
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2024: इंडियन नेवी ने 02/2024 बैच के लिए अग्निवीर के लिए अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो रही है और उम्मीदवार से 27 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2024: भारतीय नौ सेना ने अग्निवीर (एसएसआर) के 02/2024 बैच के लिए अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवारों के लिए नामांकन आमंत्रित किये हैं. पात्रता मानदंड, नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो रही है और उम्मीदवार से 27 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ 10+2 में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2024 महत्वपूर्ण विवरण
| इवेंट्स | तारीखें |
| रिक्ति का नाम | भारतीय नौ सेना ने अग्निवीर (एसएसआर) |
| विज्ञापन संख्या | 02/2024 |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 13 मई 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 मई 2024 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | joinindiannavy.gov.in |
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2024 अधिसूचना
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से दोनों पदों के लिए अधिसूचना देख सकते हैं। अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया, रिक्ति और अन्य विवरण शामिल हैं।
| Indian Navy Agniveer SSR अधिसूचना | |
| Indian Navy Agniveer MR अधिसूचना |
Indian Navy Agniveer SSR 2024: पात्रता
शैक्षणिक योग्यता:
- शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ 10+2 में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण
- या केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी / सूचना प्रौद्योगिकी) में कुल 50% अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण किया हो।
- या केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गैर-व्यावसायिक विषयों जैसे भौतिकी और गणित के साथ दो साल के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में कुल 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
Indian Navy Agniveer MR 2024: पात्रता
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
Indian Navy Agniveer 2024 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन भर सकते हैं। वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - join Indiannavy.gov.in/
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण प्रदान करें।
चरण 4: आवेदन पत्र जमा करें।
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
चरण 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com