Jharkhand Board 10th Topper List 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजलि बनीं टॉपर, यहां देखें पूरी मेरिट लिस्ट
JAC 10th Toppers 2025 : झारखंड बोर्ड की ओर से आज कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 90.39% दर्ज किया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल झारखंड का कोडरमा जिला 98.1 फीसदी के साथ सबसे आगे। हजारीबाग की गीतांजलि ने 98.60% प्रतिशत के साथ टॉप किया है , दरअसल ये छात्रा इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल है। आगे लेख में पढ़ें टॉपर्स की पूरी लिस्ट, जिलावार और टॉपर गीतांजलि की मार्कशीट।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
JAC Jharkhand Board Topper 2025 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र ध्यान दें, झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जागरण जोश पर भी उपलब्ध हैं। छात्र रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकते हैं।
इस साल 4.33 लाख छात्र झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं 91.71% प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस साल एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी। झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजलि 98.60% अंक हासिल कर टॉप किया है, दरअसल ये छात्रा इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की टॉपर हैं। आगे लेख में देखें गीतांजलि की मार्कशीट।
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं की टॉपर, गीतांजलि की मार्कशीट
झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजलि 98.60% अंक अर्जित कर टॉप किया है, दरअसल ये छात्रा इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की टॉपर हैं। हमने नीचे टेबल के माध्यम से गीतांजलि के कुल विषयों के साथ ग्रेड मार्क्स साझ किए हैं:
| विषय | थ्योरी | प्रैक्टिकल | ग्रेड |
| संगीत | 025 | 075 | A+ |
| इंग्लिश | 079 | 020 | A+ |
| मैथ्स | 078 | 020 | A+ |
| विज्ञान | 080 | 020 | A+ |
| सामाजिक विज्ञान | 076 | 020 | A+ |
| संस्कृत | 067 | 020 | A+ |
| कुल मार्क्स | 493 | ||
| रिजल्ट | प्रथम स्थान | ||
| परसेंटेज | 98.60 |
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर्स
इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं में गीतांजलि ने टॉप किया है, इसी के साथ हमने नीचे टेबल के माध्यम से अन्य टॉपर्स के नाम, उनका पास प्रतिशत के साथ स्कूल का नाम भी साझा किया है:
| रैंक | टॉपर्स के नाम | स्कूल का नाम | मार्क्स | पास प्रतिशत |
| 1 | गीतांजलि | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 493 | 98.60% |
| 2 | रितू कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 491 | 98.20% |
| 2 | अमृता गुप्ता | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 491 | 98.20% |
| 2 | पूजा कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 491 | 98.20% |
| 2 | अमर कुमार | प्रोप वी उच्च विद्यालय तिलैया रांगाटांड़ | 491 | 98.20% |
| 3 | शिवानी कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 489 | 97.80% |
| 4 | विकास प्रमाणिक | प्रोप हाई स्कूल बाघमारा बलियापुर | 489 | 97.80% |
| 5 | श्रेया कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 488 | 97.60% |
| 6 | साक्षी कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 488 | 97.60% |
| 7 | शुभम कुमार पत्रा | +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुरदा | 487 | 97.40% |
JAC 10th Result 2025: इस साल ये 5 जिले रहे सबसे आगे
इस साल 4.33 लाख छात्र झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं 91.71% प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस साल एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी। नीचे हमने छात्रों के साथ इस साल के टॉप 5 जिलों का पास प्रतिशत साझा किया है:
| जिला का नाम | पास प्रतिशत |
| कोडरमा | 98.1% |
| पाकुड़ | 96.83% |
| जामताड़ा | 96.33% |
| लातेहार | 96.23% |
| साहिबगंज | 96.22% |
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिवीजन वाइज
इस वर्ष जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। इस बार 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। हमने छात्रों के साथ नीचे डिविजन वाइस आंकड़ों का टेबल साझा किया है, छात्र इसे भी देख सकते हैं:
| डिविजन | आंकड़े |
| फर्स्ट डिवीजन | 202,140 |
| सेकेंड डिवीजन | 157,294 |
| थर्ड डिवीजन | 17,521 |
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं जिलेवार की लिस्ट
जो छात्र इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे अपने जिलेवार के आंकड़े भी देख सकते हैं। इस साल कोडरमा जिला 97.831 प्रतिशत के साथ आगे है:
| रैंक | जिले का नाम | आंकड़े |
| 1. | कोडरमा | 97.831 % |
| 2. | पाकुड़ | 96.830 % |
| 3. | जामताड़ा | 96.337 % |
| 4. | लातेहार | 96.268 % |
| 5. | साहेबगंज | 96.236 % |
| 6. | बोकारो | 95.782 % |
| 7. | हज़ारीबाग | 94.644 % |
| 8. | पलामू | 94.092 % |
| 9. | देवघर | 94.014 % |
| 10. | दुमका | 93.923 % |
| 11. | गिरिडीह | 93.392 % |
| 12. | चतरा | 92.443 % |
| 13. | धनबाद | 91.550 % |
| 14. | गोड्डा | 91.484 % |
| 15. | गढ़वा | 90.450 % |
| 16. | ई. सिंहभूम | 90.115 % |
| 17. | रामगढ | 89.228 % |
| 18. | सिमडेगा | 88.436 % |
| 19. | खूंटी | 88.005 % |
| 20. | गुमला | 87.846 % |
| 21. | रांची | 87.323 % |
| 22. | सरायकेला | 85.030 % |
| 23. | लोहरदगा | 84.437 % |
| 24. | डब्ल्यू सिंहभूम | 80.412 % |
JAC 10th Toppers 2024 List : झारखंड बोर्ड 10वी के टॉपर्स
ज्योत्सना ज्योति ने 99.20% के साथ JAC 10वीं परीक्षा 2024 में टॉप किया था। JAC मैट्रिक टॉपर्स के नाम नीचे टेबल में दिए गए हैं:
| रैंक | छात्रों का नाम | प्रतिशत | प्राप्त अंक |
| 1 | ज्योत्सना ज्योति | 99.2 % | 496 |
| 2 | सना संजुरी | 98.6 % | 493 |
| 3 | करिश्मा कुमारी सृष्टि सौम्या | 98.4 % | 492 |
| 4 | प्रतिभा महतो | 98.2 % | 491 |
| 5 | सुमित कुमार महतो | 98.2 % | 491 |
| 6 | सुप्रिया कुमारी | 98.2 % | 491 |
| 7 | शाम्भवी सुहाना | 98 % | 490 |
| 8 | सक्षम वर्मा | 98 % | 490 |
| 9 | फ़िज़ा फ़ातिमा | 98 % | 490 |
| 10 | सुकृति कुमारी | 98 % | 490 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.