KVS NVS Tier 2 Result 2026: जारी हुआ केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट, यहां से करें चेक
KVS NVS Tier 2 Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS और NVS Tier 2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले चरण में PGT (Computer Science), TGT (Computer Science), Finance Officer और Stenographer Grade-I पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यहां देखें:- KVS NVS Tier 2 Result
केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स
केवीएस एनवीएस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। इस भर्ती के तहत KVS में 9,921 और NVS में 5,841 पदों समेत कुल 15,762 पद भरे जाएंगे। Tier 2 परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। इसकी प्रोविजनल आंसर की और OMR रिस्पॉन्स शीट 13 मई 2026 को जारी की गई थीं। उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया गया था। रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
| भर्ती संस्थान | केवीएस और एनवीएस |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | सीबीएसई |
| कुल पद | 15,762 |
| केवीएस में पद | 9,921 |
| एनवीएस में पद | 5,841 |
| टियर 2 परीक्षा की तारीख | 27 से 31 मार्च 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की | 13 मई 2026 |
| OMR रिस्पॉन्स शीट | 13 मई 2026 |
| केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट | 17 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in |
KVS NVS Tier 2 परीक्षा कब हुई थी?
KVS और NVS भर्ती की Tier 2 परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर कुल 15,762 पद भरे जाएंगे। इनमें KVS के 9,921 और NVS के 5,841 पद शामिल हैं।
KVS NVS Tier 2 Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना केवीएस एनवीएस रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
-
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर KVS NVS Recruitment Result से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें।
टियर 2 में पास होने के बाद क्या होगा?
केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार अगले चयन चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें संबंधित पद के लिए स्किल टेस्ट, इंटरव्यू या अन्य चयन प्रक्रिया शामिल हो सकती है। उम्मीदवारों को अगले चरण की जानकारी रिजल्ट के साथ जारी किए जाने वाले नोटिस में मिलेगी।
KVS NVS Tier 2 Result 2026 Direct Link कहां मिलेगा?
KVS NVS Tier 2 Result जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। केवीएस एनवीएस स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन आईडी पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.