LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी अप्रेंटिस भर्ती के 232 पदों भर्ती, डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें

Last Updated: Oct 21, 2026, 15:27 IST

LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी HFL अप्रेंटिसशिप की वैकेंसी 2026 निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत भारत भर में कुल 232 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू शामिल हैं।   

LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी अप्रेंटिस भर्ती के 232 पदों भर्ती, डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें
LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी अप्रेंटिस भर्ती के 232 पदों भर्ती, डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें

LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2026 तय की गई है। किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट और 20 से 25 वर्ष की आयु सीमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू से पूरी की जाएगी। 

LIC HFL Vacancy 2026: आवेदन लिंक

LIC HFL भर्ती के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद, योग्य उम्मीदवारों को BFSI SSC से आगे के निर्देशों के साथ एक ईमेल प्राप्त होगा। उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे और 1 नवंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

LIC HFL भर्ती 2026

आवेदन लिंक 

LIC HFL Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

LIC HFL भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:

संगठन

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL)

पोस्ट नाम

अप्रेंटिसशिप 

कुल रिक्तियां

232

शिक्षुता अवधि

12 महीने

LIC HFL भर्ती आवेदन की प्रारंभ तिथि

20 अक्टूबर 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि

1 नवंबर 2026

LIC HFL अप्रेंटिस परीक्षा तिथि

7 नवंबर 2026

LIC HFL Application Fees 2026: आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन, सूचना और परीक्षा शुल्क का भुगतान बीएफएसआई एसएससी को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है तो शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए: 200 रुपये
  • मानक विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD): 200 रुपये
  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी पुरुष उम्मीदवार: 800 रुपये
  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए: 600 रुपये

LIC HFL Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. NATS की वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।

  2. स्टूडेंट रजिस्टर/लॉगिन पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।

  3. पोर्टल पर लॉग इन करें और LIC HFL भर्ती 2026 खोजें।

  4. शिक्षुता के लिए आवेदन करें और NATS नामांकन आईडी नोट कर लें।

  5. बीएफएसआई एसएससी से प्राप्त निर्देशों के लिए अपना ईमेल पता जांचें।

  6. अब ईमेल में दी गई जानकारी का उपयोग करें।

  7. आवश्यक जानकारी भरें और पसंदीदा प्रशिक्षण जिले का चयन करें।

  8. परीक्षा शुल्क का भुगतान 1 नवंबर 2026 तक करें।

  9. पंजीकरण संबंधी विवरण भविष्य में संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

 Bihar Librarian Apply Online Form 2026: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती की अंतिम तिथि, तुरंत करें अप्लाई

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 21, 2026, 15:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News