महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल भर्ती 2020: स्किल्ड आर्टिशन पदों की वेकेंसी के लिए indiapost.gov.in पर करें आवेदन
महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल (महाराष्ट्र पोस्ट ऑफिस) ने स्किल्ड आर्टिशन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल भर्ती 2020: महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल (महाराष्ट्र पोस्ट ऑफिस) ने स्किल्ड आर्टिशन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. पात्र और इच्छुक महाराष्ट्र पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए 21 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन की अंतिम तिथि - 21 दिसंबर 2020 शाम 5 बजे तक
महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल रिक्ति विवरण:
कुल पद - 13
मोटर व्हीकल मैकेनिक - 5 पद
टिनस्मिथ - 3 पद
पेंटर - 2 पद
टायरमैन - 1 पद
लोहार - 1 पद
वेतन:
799 सीपीसी के अनुसार भुगतान मैट्रिक्स में रूपये 19900, लेवल 2)
स्किल्ड आर्टिशन पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र या VllI एसटीडी एवं संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
मैकेनिक (मोटर-वाहन) पोस्ट के लिए भारी वाहन चलाने के लिए एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
स्किल्ड आर्टिशन पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
स्किल्ड आर्टिशन का चयन प्रतियोगी ट्रेड टेस्ट के माध्यम से अपेक्षित योग्यता और वैध ड्राइविंग लाइसेंस [केवल मैकेनिक (एमवी)] रखने वाले उम्मीदवारों के बीच से किया जाएगा.
महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल कुशल कारीगर भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक प्रमाणपत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ अपना आवेदन SENIOR MANAGER, MAIL MOTOR SERVICE, 134-A, SUDAM KALU AHIRE MARG, WORLI, MUMBAl-400018 के पते पर 21 फरवरी 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.