MP NEET Counselling 2026: राउंड 1 Seat Allotment Result की डेट में हुआ बदलाव, जानें क्या है नई डेट?
MP NEET Counselling 2026: मध्य प्रदेश NEET काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के रिजल्ट की डेट्स को बदल दिया गया है। आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक रिवाइज्ड नोटिस को जारी करके यह सूचना प्रदान की। छात्र अब यहां पढ़कर जाने की कब MP NEET 2026 Round 1 Allotment Result आएगा।
MP NEET Counselling Round 1 Revised Dates OUT: चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME), मध्य प्रदेश ने MP NEET UG काउंसलिंग 2026 के Round 1 का Revised Schedule ऑफिशिय वेबसाइट पर ऑफिशियल तौर से जारी कर दिया है। MP NEET 2026 Round 1 Allotment Result 24 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। छात्र New Revised Counselling Result Date के ऑफिशियल नोटिस को डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें। साथ ही, वहीं से एमपी NEET सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, छात्रों को 25 से 30 अगस्त तक अपने अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग के टाइम-टेबल में हुए बदलावों के बाद राज्य कोटे की काउंसलिंग डेट्स को भी रिवाइज्ड किया गया है। मध्य प्रदेश की 85% स्टेट कोटा सीटों पर MBBS और BDS सिलेब्सों में एडमिशन लेने वाले छात्रों को ऑफिशइयल पोर्टल dme.mponline.gov.in पर जाकर नया शेड्यूल देख सकते हैं।
MP NEET 2026 Round 1 Allotment Result पहले किन डेट को जारी होने वाला था?
MP NEET UG Counselling के राउंड 1 की प्रक्रिया में शामिल हुए छात्रों का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 अगस्त 2026 को जारी किया जाना था, परंतु अब यह रिजल्ट 24 अगस्त 2026 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को सीट मिलने के बाद दिए गए टाइम पीरियड के अंदर ही अपनी आगे-की एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
MP NEET UG Counselling Round 1 Revised Schedule Released, Notice - यहां पढ़ें
MP NEET UG काउंसलिंग 2026 (Round 1) का रिवाइज्ड शेड्यूल
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 का नया और रिवाइज्ड शेड्यूल की मुख्य जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | पहले की डेट्स | रिवाइज्ड डेट्स |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 20 अगस्त 2026 | 24 अगस्त 2026 |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन | 21 से 27 अगस्त 2026 | 25 अगस्त से 3 सितंबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक) |
| सीट कैंसिलेशन/इस्तीफा और अपग्रैड का ऑप्शन | 21 से 27 अगस्त 2026 | 25 अगस्त से 3 सितंबर 2026 |
सीट अलॉटमेंट के बाद रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों को मेडिकल या डेंटल कॉलेज अलॉट हुए होंगे, उन्हें 25 अगस्त से 3 सितंबर 2026 के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में जाकर सभी डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
यदि कोई छात्र राउंड 2 के लिए अपनी सीट को अपग्रेड करवाना चाहते हैं, तो वे रिपोर्टिंग के दौरान ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपना ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
छात्रों के लिए रिजल्ट के बाद इंपॉर्टेंट बांते
जैसे ही, आयोग द्वारा रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को एडमिशन की आगे की प्रक्रिया को पूरा करने से पहले इन निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।
1. इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स: कॉलेज रिपोर्टिंग के समय छात्रों को NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की ओरिजिनल और फोटोकॉपी को साथ जरूर ले जाएं।
2. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें: छात्र 24 अगस्त को रिजल्ट जारी होते ही MP Online पोर्टल पर लॉगिन करके अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर (Provisional Allotment Letter) को डाउनलोड करें।
3. फीस का भुगतान: एडमिशन प्रक्रिया को फाइनल रूप देने के लिए डिमांड ड्राफ्ट (DD) या ऑनलाइन मोड के माध्यम से कॉलेज की निर्धारित फीस का समय पर भुगतान करना सुनिश्चित करें।
छात्र ऐसे चेक करें NEET UG Round-1 Seat Allotment Result 2026
1. मध्य प्रदेश NEET UG Counselling की वेबसाइट पर विजिट करें।
2. Round-1 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, अपना रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन डिटेल को फिल करें।
4. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. फिर, रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
6. रिजल्ट के 2-3 कलर्ड प्रिंट-आउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: BSEB Bihar Board 10th Compartment Marksheet 2026: मार्कशीट जारी, X (Twitter) पर बोर्ड ने दी जानकारी, जानें कैसे करें Download
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.