NCL भर्ती 2020: 45 सीनियर टेक्निकल ऑफिसर एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
CSIR- नेशनल केमिकल लेबोरेटरी ने टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है.
NCL भर्ती 2020: CSIR- नेशनल केमिकल लेबोरेटरी ने टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 नवंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2020
आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2020
NCL भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर - 2 पद
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर/फायर सेफ्टी ऑफिसर - 1 पद
टेक्निकल ऑफिसर - 12 पद
टेक्निकल असिस्टेंट - 10 पद
टेक्निशियन - 20 पद
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए.
NCL भर्ती 2020 आयु सीमा:
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर - 40 वर्ष
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर / फायर सेफ्टी ऑफिसर - 35 वर्ष
टेक्निकल ऑफिसर - 30 वर्ष
टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन - 28 वर्ष
NCL भर्ती 2020 वेतन:
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर - वेतनमान -लेवल-11 (रुपये 67,700-2,08,700) - कुल वेतन-1,00,136 रुपये प्रति माह
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर / फायर सेफ्टी ऑफिसर - पे स्केल -10 (56,100-1,77,500 रुपये) - कुल वेतन -84,360 रुपये प्रति माह.
टेक्निकल ऑफिसर - वेतनमान स्तर -7 (रुपये 44,900-1,42,400) - कुल वेतन - रु 65, 096 प्रति माह.
टेक्निकल असिस्टेंट- स्तर -6 (रुपये 35,400-1,12,400) - कुल वेतन - रु. 52, 176 / - प्रति माह.
टेक्निशियन - लेवल -2 (19,900-63,200 रुपये) - कुल वेतन - रु. 29, 200 / - प्रति माह.
NCL भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.