NEET UG Choice Filling 2026: चॉइस फिलिंग करते समय न करें ये गलतियां, जानें लास्ट डेट और पूरा अलॉटमेंट शेड्यूल
NEET UG 2026 Choice Filling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 के राउंड 1 के लिए 13 अगस्त 2026 तक चयन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। छात्र यहां से देखें।
MCC NEET UG Counselling 2026 Choice Locking Rules: Medical Counselling Committee (MCC) द्वारा 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), AIIMS, JIPMER, डिम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट (mcc.nic.in पर ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर दी है।
NEET UG 2026 के पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण स्टेप 'चॉइस फिलिंग और लॉकिंग' (Choice Filling & Locking) होता है। MCC द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद, चयन प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 तक जारी कर दी गई है, जिससे रजिस्टर्ड छात्रों को भारत के अपने पसंदीदा मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को भरने के लिए पर्याप्त टाइम दिया जाएगा। साथ ही,
ऑफिशियल चयन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक वेबसाइट पर जारी रहेगी।
NEET UG 2026 Round 1: चॉइस फिलिंग और अलॉटमेंट शेड्यूल
MCC द्वारा घोषित ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार राउंड 1 का शेड्यूल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | टाइम औऱ डेट |
| रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान | 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
| चॉइस फिलिंग विंडों | 6 अगस्त से 13 अगस्त 2026 |
| चॉइस लॉकिंग विंडो | 12 अगस्त (शाम 4:00 बजे) से 13 अगस्त 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) |
| सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग | 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 |
| राउंड 1 रिजल्ट | 17 अगस्त 2026 |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग / जॉइनिंग | 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 |
NEET UG 2026 Choice Locking Rules: चॉइस लॉकिंग के महत्वपूर्ण नियम
NEET UG 2026 के राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग करते समय सभी छात्रों को MCC द्वारा तय किए गए इन अलग-अलग नियमों को फॉलो करना जरूरी है।
- मैन्युअल लॉकिंग आवश्यक: छात्र अपनी पसंद के कॉलेजों की लिस्ट सेव करने के बाद तय की गई टाइम लिमिट के अंदर ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर 'Lock Choices' बटन पर क्लिक करके चॉइस लॉक कर सकते हैं।
- ऑटो-लॉकिंग सुविधा: छात्र लास्ट डेट यानी 13 अगस्त तक अपनी चॉइस को लॉक करना भूल जाते हैं, तो सिस्टम अपने आप छात्रों द्वारा चुनी गई लास्ट चॉइस को सेव कर लेता है। साथ ही, उसी सीट को लॉक कर देता है। लेकिन लास्ट टाइम के तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए स्वयं लॉकिंग प्रक्रिया पूरी करें।
- एक बार लॉक के बाद बदलाव असंभव: एक बार जब आपकी चॉइस लॉक हो जाती हैं, तो उसमें कोई भी रिवाइज्ड या बदलाव नहीं होता।
- असीमित ऑप्शन: छात्र जितने चाहें उतने कॉलेजों और कोर्सों के ऑप्शन को चुन सकते हैं। ऑप्शन की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
NEET UG 2026 के लिए ऑप्शन फॉर्म कैसे भरें और ऑप्शन को लॉक कैसे करें?
NEET UG 2026 के लिए ऑप्शन भरने के लिए, नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए ऑप्शन को फिल करें। यहां से लॉक करने के स्टेप्स को जानें।
- mcc.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, यूजी मेडिकल काउंसलिंग को चुनें और अपने NEET यूजी रोल नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें।
- अपनी प्रोफाइल के मेनू को खोलें और चॉइस फिलिंग ऑप्शन पर विजिट करें। साथ ही, चिकित्सा और दंत चिकित्सा के लिए उपलब्ध सीट ऑप्शन की जांच करें।
- कॉलेजों को कॉलेजो के प्रकार के अनुसार क्रमबद्ध करें, अपने पसंद की एमबीबीएस या बीडीएस सिलेब्स को चुनें और उन्हें अपनी ऑफिशियल पसंद की लिस्ट में डालें।
- चुनें गए मेडिकल कॉलेजों को एडमिशन की प्राथमिकता के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने के लिए ऊपर और नीचे की कुंजियों का उपयोग करें।
- सेव एंड कंटिन्यू बटन पर क्लिक करें, अपने मोबाइल पर जनरेट हुआ OTP को फिल करें।
- चॉइस लॉकिंग के ऑप्शन को चुनें। फिर, इसकी पुष्टि करें।
- कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया के दौरान वेरिफिकेशन के लिए अपने डैशबोर्ड से लॉक की गई ऑप्शन शीट प्राप्त करें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.