NTA AIAPGET Admit Card 2026: एनटीए अखिल भारतीय आयुष परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 19, 2026, 12:03 IST

NTA AIAPGET Admit Card 2026: एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अखिल भारतीय आयुष परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी एक कॉपी एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। 

NTA AIAPGET Admit Card 2026
NTA AIAPGET Admit Card 2026

NTA AIAPGET Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 22 अगस्त 2026 को निर्धारित एग्जाम सेंटर पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। पहली शिफ्ट में आयुर्वेद और दूसरी शिफ्ट में सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी का पेपर होगा। 

एनटीए अखिल भारतीय आयुष परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।        

NTA AIAPGET Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

एनटीए अखिल भारतीय आयुष परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

एनटीए अखिल भारतीय आयुष परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

NTA AIAPGET Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एनटीए अखिल भारतीय आयुष परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी कार्ड एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड में पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड पर अगर फोटो साफ नहीं है, तो कलर पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET)  

परीक्षा एजेंसी का नाम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

परीक्षा की तिथि 

22 अगस्त 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

19 अगस्त 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा

ऑफिशियल वेबसाइट 

nta.ac.in

NTA AIAPGET Admit Card 2026 डाउनलोडकैसे करें? 

एनटीए अखिल भारतीय आयुष परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Latest @ NTA देखें। 

  • Release of Admit Cards for All India Ayush Post Graduate Entrance Test (AIAPGET) – 2026 पर क्लिक करें। 

  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नोटिस ओपन हो जाएगा। 

  • नोटिस में https://exams.nta.nic.in/aiapget/ वेबसाइट देखें। 

  • AIAPGET -2026 Admit Card पर क्लिक करें।
    एक बार फिर से AIAPGET -2026 Admit Card पर क्लिक करें।
    एक नई विंडो ओपन हो जाएगी। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: KVS NVS Result 2026 Tier 2: केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 19, 2026, 12:03 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News