Rajju Bhaiya Professional Course 2024-25: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यकमों CET में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इस बार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के 20 कोर्सेज़ में अपना नामांकन करवा सकते हैं. जबकि परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई को होना संभावित है. इस बार परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा.
विश्वविद्यालय ने इन पाठ्यक्रमों को चार अलग-अलग ग्रुप में विभाजित किया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा को ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूंछे जायेंगे। हर ग्रुप के प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों के पास इन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 2 घंटे का समय होगा।
Rajju Bhaiya Professional Course 2024-25: महत्वपूर्ण तिथियाँ
SR. No | Events | Dates |
1 | Admission Notification | 01-05-2024 |
2 | Online Registration Open | 03-05-2024 |
3 | Registration Last Date | 30-06-2024 |
4 | Admit Card Download | 03-07-2024 |
5 | Examination Date | 10-07-2024 |
Rajju Bhaiya Professional Course 2024-25 आवेदन लिंक और बाउचर लिंक
Rajju Bhaiya Professional Course सीईटी 2024-24 | |
Rajju Bhaiya Professional Course सीईटी 2024-24 |
Rajju Bhaiya Professional Course 2024-25 कोर्स के नाम
अभ्यर्थी प्रत्येक ग्रुप की परीक्षा से जुड़ा विवरण नीचे चेक कर सकते हैं-
- ग्रुप ए में मात्रात्मक योग्यता, डेटा इंटरप्रिटेशन, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा की समझ और सामान्य जागरूकता के प्रश्न पूंछें जायेंगे।
- ग्रुप बी में 10 प्रश्न अंग्रेजी भाषा से होंगे, जबकि बोधगम्यता और भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/जीवविज्ञान से 30 प्रश्न पूंछें जायेंगे।
- ग्रुप सी में मात्रात्मक योग्यता, डेटा इंटरप्रिटेशन, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा की समझ और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न होंगे।
- जबकि ग्रुप डी के प्रश्नपत्र में 10 प्रश्न अंग्रेजी भाषा से होंगे। इसके अतिरिक्त बोधगम्यता और भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/जीवविज्ञान प्रत्येक से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation