This is an archived article last updated on Apr 11, 2025. The information may be outdated.

RPSC RAS 2023 Interview Letter OUT: राजस्थान आरएएस भर्ती के इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Apr 11, 2025, 11:27 IST

RPSC RAS 2023 Interview Letter OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के इंटरव्यू 21 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना है, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या इस लेख में दिए गए लिंक से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC ने RAS 2023 इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी हुए।
RPSC ने RAS 2023 इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी हुए।

RPSC RAS 2023 Interview Letter OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अपना कॉल लेटर RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इंटरव्यू का पहला चरण 21 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपना आवेदन पत्र और सभी आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 905 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें 424 पद राज्य सेवाओं और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए निर्धारित हैं।

RAS 2023 Interview Call Letter Download Link

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए साक्षात्कार कॉल लेटर अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने साक्षात्कार कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं। साक्षात्कार कॉल लेटर डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

RAS 2023 Interview Call Letter Link

यहां क्लिक करें

RAS 2023 Interview official notification PDF

यहां क्लिक करें

RAS 2023 Interview instructions

यहां क्लिक करें

RAS 2023 Interview Call Letter डाउनलोड कैसे करें?

आप RPSC RAS 2023 साक्षात्कार कॉल लेटर निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "News and Events" सेक्शन में जाएं।
  • "राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 (मुख्य) साक्षात्कार पत्र" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका साक्षात्कार कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • कॉल लेटर को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट करें।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 11, 2025, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News