RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025: ट्रेंड अप्रेंटिस के 1104 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत करें Apply

Last Updated: Nov 14, 2025, 16:13 IST

RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025: रेलवे भर्ती सेल की ओर से अप्रेंटिस ट्रेनी के 1104 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 नवंबर, 2025 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025
RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025

RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025: रेलवे भर्ती सेल (RRC NER) गोरखपुर की ओर से अप्रेंटिस ट्रेनी के 1104 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर, 2025 से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू की गई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2025 तय की गई है। जिसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए आगे लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करें। 

RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025: आवेदन लिंक 

उम्मीदवारों की आयु 16 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:

RRC NER अप्रेंटिस भर्ती 2025

आवेदन लिंक 

RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट मैट्रिक और आईटीआई परीक्षा दोनों में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे भर्ती सेल (RRC NER), गोरखपुर

पद का नाम 

अप्रेंटिस 

पदों की संख्या 

1104 

आवेदन की अंतिम तिथि 

15 नवंबर, 2025 (शाम 5 बजे)

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 

15 नवंबर, 2025

शैक्षणिक योग्यता 

10वीं पास या समकक्ष योग्यता 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ner.indianrailways.gov.in

RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in  पर जाएं। 

स्टेप 2 होमपेज पर, RRC NER Gorakhpur Apprentice Form 2025 लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 5 फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check:

UP Junior Aided Teacher Notification 2025 pdf


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 14, 2025, 16:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News