जनजातीय कार्य मंत्रालय भर्ती 2021: 3479 पीजीटी और टीजीटी एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने देश भर के 17 राज्यों में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों (EMRS) में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT और TGT के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
जनजातीय कार्य मंत्रालय भर्ती 2021: जनजातीय कार्य मंत्रालय ने देश भर के 17 राज्यों में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों (EMRS) में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT और TGT के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2021 से जनजातीय कार्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट. tribal.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2021
परीक्षा की तिथि: जून के पहले सप्ताह.
जनजातीय कार्य मंत्रालय भर्ती 2021 रिक्ति विवरण:
कुल पदों की संख्या - 3479 पद
प्रिंसिपल - 175 पद
वाइस प्रिंसिपल - 116 पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर - 1244 पद
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर - 1944 पद
जनजातीय कार्य मंत्रालय भर्ती 2021 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
प्रिंसिपल - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्कूली विषयों में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं या राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के टीचिंग बैचलर्स डिग्री या पोस्ट-ग्रेजुएट बेसिक ट्रेनिंग मे या पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन / सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / इंडियन काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त एक इंग्लिश मीडियम हाई या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक के रूप में 10 साल के निरंतर सेवा अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं.
जनजातीय कार्य मंत्रालय भर्ती 2021 चयन मानदंड:
उम्मीदवारों का चयन एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार होगा.
जनजातीय कार्य मंत्रालय 2021 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेना आवश्यक है.