UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें Name और Roll Number wise मेरिट लिस्ट PDF
UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ में डाउनलोड करें और यह जानने के लिए अपना रोल नंबर खोजें कि आप योग्य हैं या नहीं।
UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यह परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। कुल 14,161 उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित इस भर्ती अभियान के तहत 979 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की पीडीएफ अब आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और नाम के अनुसार उपलब्ध है। उम्मीदवार आसानी से अपना रोल नंबर और नाम ढूंढ़ सकते हैं। विनोद कुमार रेगर ने यूपीएससी सीसीई प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं और वे इस चरण के टॉप स्कोरर बने हैं।
UPSC CSE Prelims Result 2025 PDF Download Link
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 में लगभग 5 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 14,161 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानने के लिए कि वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं, उम्मीदवार Ctrl+F शॉर्टकट की मदद से पीडीएफ में अपना रोल नंबर और नाम खोज सकते हैं।
| UPSC CSE Prelims Result 2025 Roll Number-Wise PDF | |
| UPSC CSE Prelims Result 2025 Name-Wise PDF |
UPSC Civil Services Prelims Result: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 हाइलाइट्स
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 25 मई 2025 को 1129 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य महत्वपूर्ण सिविल सेवा पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर UPSC प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की पीडीएफ में हैं, उन्हें सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में पुनः आवेदन करना होगा। उम्मीदवार अन्य जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा का नाम | यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 (प्रारंभिक परीक्षा) |
| पदों की संख्या | 1129 |
| यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 | 11 जून 2025 |
| यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा तिथि 2025 | 25 मई 2025 |
| योग्य उम्मीदवारों की संख्या | 14161 |
| यूपीएससी मेन्स परीक्षा दिनांक 2025 | 22 अगस्त 2025 से शुरू |
| परीक्षा के चरण | -प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवारों को यहां बताया गया है कि कैसे आप यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “Examinations” या “Results” सेक्शन में जाएं और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब “Civil Services (Preliminary) Examination 2025” नाम के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में खुलेगा। इस फाइल में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
स्टेप 5: आप PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं और उसमें अपना रोल नंबर टाइप करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.