UPSSSC AGTA Expected Cutoff 2026: यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट अनुमानित कट-ऑफ देखें यहां

Last Updated: Aug 9, 2026, 14:59 IST

UPSSSC AGTA Expected Cutoff 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 9 अगस्त 2026 को यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा 2026 (AGTA) का आयोजन किया गया। आप नीचे लेख में परीक्षा की अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। 

UPSSSC AGTA Expected Cutoff 2026
UPSSSC AGTA Expected Cutoff 2026

UPSSSC AGTA Expected Cutoff 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 9 अगस्त 2026 को यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा 2026 (AGTA) का आयोजन किया गया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। 

उम्मीदवारों पेपर के डिफिकल्टी लेवल, उम्मीदवार के प्रदर्शन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अनुमानित कैटेगरी वाइज कटऑफ देखने के लिए यह लेख पढ़ना चाहिए। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 06-परीक्षा/2026 के तहत ग्रुप-सी के कुल 2759 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

UPSSSC AGTA Cutoff 2026

यूपीएसएसएससी एजीटीए कटऑफ लिस्ट 2026 फिलहाल जारी नहीं की गई है। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के सभी प्रोसेस को ध्यान में रखने के बाद जारी की जाएगी।   अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। यूपीएसएसएससी एजीटीए की मुख्य परीक्षा के बाद ऑफिशियल कट-ऑफ upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। 

UPSSSC AGTA Cutoff 2026 in English 

UPSSSC AGTA Expected Category Wise Cutoff Marks 2026

कटऑफ लिस्ट प्रतिस्पर्धा और कैटेगरी वाइज परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के आधार पर निर्भर करती है। शुरुआती फीडबैक और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल के आधार पर उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

कैटेगरी  

अनुमानित कट-ऑफ अंक (100 में से) 

जनरल

68-73

ईडब्ल्यूएस

60-65

ओबीसी 

55-60

एससी 

50-55

एसटी 

47-52

UPSSSC AGTA PET Eligibility Cutoff 2026

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार उन स्कोर की जांच कर सकते हैं जिन्हें यूपीएसएसएससी द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। बाकी डिटेल्स टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

कट-ऑफ (पीईटी 2025 स्कोर)

25.24 अंक

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार

63,693

रिक्तियां (विज्ञापन संख्या 06-परीक्षा/2026)

2,759

कैसे डाउनलोड करें UPSSSC AGTA Cutoff 2026? 

यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • AGTA Mains Exam 2026 result/cutoff पर क्लिक करें। 

  • कट-ऑफ लिस्ट कंप्यूटर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

UPSSSC AGTA Cutoff 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 9, 2026, 14:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News