UPSSSC Final Answer Key 2026: फार्मेसिस्ट, BCG टेक्निशियन समेत अन्य पदों की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा PDF Link
UPSSSC Final Answer Key 2026 OUT: उम्मीदवार जिन्होंने फार्मेसिस्ट, BCG टेक्निशियन और यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Final Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी घोषित कर दी गई है। आयोग ने 20 अगस्त 2026 को फार्मेसिस्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विविध पदों और बीसीजी टेक्निशियन भर्ती हेतु फाइनल आंसर की आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर अपलोड की है। यह उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, इसे उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का समाधान करने के बाद तैयार किया गया है।
UPSSSC Pharmacist Final Answer Key 2026 Link
UPSSSC ने फार्मेसिस्ट भर्ती 2026 की Final Answer Key 20 अगस्त 2026 को जारी की है। इस भर्ती के लिए कुल 560 पद हैं। परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Final Answer Key की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी फार्मेसिस्ट फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
| UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026 PDF Link |
UP Pollution Control Board Final Answer Key 2026
UPSSSC ने UP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभिन्न पदों की भर्ती की फाइनल आंसर की भी 20 अगस्त 2026 को जारी की है। इस भर्ती में साइंटिफिक असिस्टेंट, अकाउंटेंट/ऑडिटर, लीगल असिस्टेंट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, मॉनिटरिंग असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर समेत कुल 115 पद शामिल हैं। परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित हुई थी। हमने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।
| UP Pollution Control Board Final Answer Key PDF |
UPSSSC BCG Technician Final Answer Key 2026
UPSSSC ने BCG टेक्निशियन भर्ती की फाइनल आंसर की भी 20 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। इस भर्ती में कुल 255 BCG Technician पद हैं। भर्ती परीक्षा 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार दिए गए लिंक की मदद से अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
| UPSSSC BCG Technician Final Answer Key PDF |
UPSSSC Final Answer Key 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार तीनों भर्तियों की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Notice Board सेक्शन खोलें।
-
अपनी भर्ती की Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
-
Final Answer Key की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
इसे चेक करने के बाद PDF डाउनलोड करके उसे सेव कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.