UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 19 अक्टूबर 2023 को पीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैंI ये प्रवेश पत्र आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किये गए हैं I उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट से या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैंI उम्मीदवार ध्यान दें बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगाI
जिन उम्मीदवारों ने यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के लिए आवेदन किया है, वे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉग इन करके यूपीएसएसएससी पीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को राज्य के 35 जिलों में 2 पालियों में किया जाएगाI
UPSSSC PET Admit Card 2023 डाउनलोड लिंक:
आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव हो गया है I उम्मीदवार नीचे दिए दिए गए यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक से अपना एडमिट कार्ड चेक कर पायेंगे।
UPSSSC PET Admit Card 2023 |
Also Read UPSSSC PET Admit Card 2023 in English
UPSSSC PET Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें ?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
चरण 1: यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - http://www.upsssc.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2: यूपीएसएसएससी पीईटी लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
चरण 5: लॉगिन टैब पर क्लिक करें
चरण 6: प्रिंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 8: एक प्रिंटआउट लें
UPSSSC PET 2023 एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स:
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी गई निम्न डिटेल्स को अच्छी प्रकार चेक करना चाहिए -
उम्मीदवार का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा की तिथि
परीक्षा के शहर का नाम
अपना हस्ताक्षर
अपना फोटो
माता/पिता का नाम
जन्म तिथि
UPSSSC PET 2023 परीक्षा केंद्र पर ले जानें वाले आवश्यक डाक्यूमेंट्स
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 की हार्ड कॉपी परीक्षा तिथि पर परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। यूपी पीईटी प्रवेश पत्र के अलावा, उम्मीदवार को आईडी प्रमाण और अन्य दस्तावेज भी ले जाने होंगे जिन्हें प्रवेश के समय जमा करना होगा।
- यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 की हार्ड कॉपी
- फोटो आईडी (आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड)
- दो हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
UPSSSC PET 2023 गाइडलाइन
- परीक्षा केंद्र पर UPSSSC PET 2023 एडमिट कार्ड के 2-3 प्रिंट आउट लेकर जायेंI साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 4 पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना होगा
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ वैलिड आईडी प्रूफ ले कर जाना होगा
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले कर जाना प्रतिबंधित रहेगा
- पुरुष उम्मीदवारों को फुल स्लीव्स के कपडे पहन कर परीक्षा केंद्र पर जाना भी प्रतिबंधित है साथ ही महिला उम्मीदवारों को अपना चेहरा ओपन रख कर परीक्षा केंद्र में जाना होगाI सभी को हाफ स्लीव या स्लीवलेस ड्रेस, सूट या टॉप पहनकर आना होगाI
- किसी भी तरह के आभूषण या एक्सेसरी पहनकर न जाएं,
- इसके अलावा महिला परीक्षार्थियों के बाल सिंपल रबर से बंधे होने चाहिए, बालों में किसी प्रकार की कोई पिन नही लगी होनी चाहिए और बाल खुले भी नहीं होने चाहिए
UPSSSC PET 2023 परीक्षा का समय:
परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपके यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
परीक्षा की शिफ्ट | समय |
पहली शिफ्ट | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
दूसरी शिफ्ट | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
UPSSSC PET 2023 परीक्षा केंद्र की लिस्ट
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा केंद्र 2023 सूची देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा केंद्र सूची 2023 |
आगरा |
अलीगढ |
अयोध्या |
आजमगढ़ |
बाँदा |
बदायूँ |
बाराबंकी |
बरेली |
बस्ती |
बिजनौर |
बुलन्दशहर |
देवरिया |
गौतमबुद्धनगर |
गाज़ियाबाद |
गोंडा |
गोरखपुर |
हरदोई |
जालौन |
झांसी |
कानपुर नगर |
लखीमपुर खीरी |
लखनऊ |
मथुरा |
मेरठ |
मिर्जापुर |
मुरादाबाद |
मुजफ्फर नगर |
प्रयागराज |
रायबरेली |
सहारनपुर |
शाहजहांपुर |
सीतापुर |
सुल्तानपुर |
उन्नाव |
वाराणसी |
यूपीएसएसएससी पीईटी प्रश्न पत्र पैटर्न
यूपीएसएसएससी पीईटी सरकारी ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए पात्रता मानदंड के रूप में कार्य करता है और स्कोर की वैधता 1 वर्ष है। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा। यूपीएसएसएससी पीईटी भर्ती का विस्तृत परीक्षा पैटर्न नीचे देखें:
विषय | अंक |
भारतीय इतिहास | 5 |
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन | 5 |
भूगोल | 5 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 5 |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | 5 |
सामान्य विज्ञान | 5 |
प्रारम्भिक गणित | 5 |
सामान्य हिंदी | 5 |
सामान्य इंग्लिश | 5 |
तर्क और रीजनिंग | 5 |
कर्रेंट अफेयर्स | 10 |
जनरल अवेयरनेस | 10 |
अपठित गद्यांश | 10 |
डेटा इंटरप्रिटेशन | 10 |
टेबल और विश्लेषण | 10 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation