22 October Bank Holiday List: क्या आपके राज्य में कल बंद हैं बैंक? चेक करें अक्टूबर महीने की बची हुई छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Last Updated: Oct 21, 2026, 17:21 IST

Bank Holiday 22 October 2026: कल गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को सिक्किम में दुर्गा पूजा और 'दसैं' उत्सव के अवसर पर बैंक ब्रांच पूरी तरह बंद रहेंगी। दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश समेत देश के बाकी राज्यों में बैंक सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। ग्राहक किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए UPI, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का निर्बाध उपयोग कर सकते हैं।

Bank Holiday Thursday 22 October 2026
Bank Holiday Thursday 22 October 2026

22 October Bank Holiday List: त्योहारी सीजन के दौरान बैंक ब्रांच के चक्कर लगाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई बैंक हॉलिडे लिस्ट देखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप कल गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए जरूरी है। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 22 अक्टूबर को देश के एक खास राज्य (सिक्किम) में बैंक ब्रांच पूरी तरह बंद रहेंगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के बाकी सभी राज्यों और शहरों में कल बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और सारा बैंकिंग कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।

22 अक्टूबर 2026 बैंक छुट्टी की मुख्य विशेषताएं 

22 अक्टूबर 2026 को होने वाले बैंक छुट्टी और उससे जुड़ी मुख्य जानकारियों का डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल में देखें।  

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स 

छुट्टी की डेट 

22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

छुट्टी का कारण

दुर्गा पूजा / दशैन (Dasain)

प्रभावित राज्य / क्षेत्र

सिक्किम (गंगटोक सर्कल)

अन्य राज्यों में स्थिति

दिल्ली, यूपी, बिहार आदि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

प्रभावित सेवाएं

चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, कैश डिपॉजिट/विथड्रॉल (शाखाओं में)

चालू रहने वाली सेवाएं

UPI, ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग

RBI ने 22 अक्टूबर को क्यों दी है छुट्टी? 

सिक्किम की राजधानी गंगटोक समेत पूरे राज्य में दुर्गा पूजा दसैं - Dasain का पावन त्योहार अत्यधिक धूमधाम और सांस्कृतिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

सिक्किम में स्थानीय मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं के तहत 'दसैं' साल के सबसे बड़े उत्सवों में से एक माना जाता है। इसी क्षेत्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act) के अंदर 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर 2026 को केवल सिक्किम राज्य में बैंकों की सार्वजनिक छुट्टी जारी किया है।

क्या आपके शहर में खुले रहेंगे बैंक? 

  • सिक्किम: गंगटोक सहित सिक्किम राज्य की सभी सरकारी, प्राइवेट, क्षेत्रीय और ग्रामीण बैंक ब्रांच 22 अक्टूबर (गुरुवार) और 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को लगातार बंद रहेंगी।
  • शेष भारत (Rest of India): दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारतीय राज्यों में कल बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वहां के नागरिक अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर आसानी से वित्तीय काम निपटा सकते हैं।

ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी 

बैंक ब्रांच बंद रहने की स्थिति में भी ग्राहकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी निम्नलिखित डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 24/7 बिना किसी रुकावट के चालू रहते हैं:

  1. UPI सेवाएं: Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि के जरिए फंड ट्रांसफर सेकंडों में किया जा सकता है।
  2. इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग: NEFT, IMPS और RTGS के माध्यम से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
  3. एटीएम (ATM): कैश निकालने और बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।
  4. नोट: केवल शाखा आधारित सेवाएं जैसे काउंटर कैश डिपॉजिट, चेक क्लीयरेंस और ड्राफ्ट) छुट्टी वाले दिन प्रभावित रहते हैं।

अक्टूबर 2026 के टॉप दिनों में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Upcoming Bank Holidays List)

अगर आप अक्टूबर के बाकी बचे दिनों में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन डेट्स पर एक नजर जरूर डाल लें:

  • 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)।
  • 25 अक्टूबर 2026 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी (देशभर में बैंक बंद)।
  • 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा / एक्सेसिन डे (चंडीगढ़, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर आदि में बंद)।
  • 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार): करवा चौथ (हिमाचल प्रदेश में बैंक अवकाश)।
  • 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (गुजरात में बैंक बंद)।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 21, 2026, 17:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News