Abhishek Sharma ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ रचा इतिहास, बना दिया T20I में यह बड़ा रिकार्ड
अभिषेक शर्मा ने 1,024 गेंदों में 2,000 T20I रन पूरे कर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।देखें युवा अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान और कौन से रिकॉर्ड तोड़े।
भारतीय क्रिकेट में जब भी आक्रामक बल्लेबाजी की बात होती है, तो अभिषेक शर्मा का नाम सबसे पहले आता है। मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की उनकी शैली अब उनकी पहचान बन चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अभिषेक ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने महज 1,024 गेंदों में 2,000 टी20I रन पूरे कर इतिहास रच दिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और गेंदों के लिहाज से इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए है।
सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा ने रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। जैसे ही वह 33 रन के आंकड़े तक पहुंचे, उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2,000 रन पूरे हो गए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था। उन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में 1,164 गेंदों में 2,000 टी20I रन पूरे किए थे। अभिषेक ने उनसे 140 गेंदें कम खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि वह किस तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
18 गेंदों में अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने ईशान किशन के साथ पारी को संभालने के बजाय तेजी से आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया।
अभिषेक ने रोस्टन चेज के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद शमर स्प्रिंगर के खिलाफ भी उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़ा। शमर जोसेफ की गेंदों पर भी उनके बल्ले से बड़े शॉट निकले। देखते ही देखते उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह सीरीज में उनका पहला और टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां अर्धशतक था।
30 गेंदों में 69 रन बनाकर लौटे पवेलियन
अभिषेक की तूफानी पारी का अंत दसवें ओवर में हुआ अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। वहीं, ईशान किशन ने 37 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज ने किशन को आउट कर दोनों के बीच 108 रन की साझेदारी तोड़ी।
68 छक्के लगाकर सूर्यकुमार की बराबरी
अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 68 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने के सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के लगाए थे। अभिषेक ने 2025 में भी 54 छक्के जड़े थे।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (FM)
68 छक्के- अभिषेक शर्मा (2026)
68 छक्के- सूर्यकुमार यादव (2022)
54 छक्के- अभिषेक शर्मा (2025)
52 छक्के- ईशान किशन (2026)
नोट: यहां FM Teams का अर्थ ICC की पूर्ण सदस्य (Full Member) टीमों के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से है।
अब इस शख्स के बगैर नहीं होगी सिलेक्शन मीटिंग, BCCI का बड़ा फैसला, हर मीटिंग में रहेंगे मौजूद
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.