Dussehra Bank Holiday October 20-21: विजया दशमी पर किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? यहां से देखें List
Dussehra Bank Holiday: विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 और 21 अक्टूबर 2026 को देश के कई राज्यों जैसे त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, सिक्किम आदि में त्योहारों के चलते बैंक बंद रह सकते हैं। ग्राहक किसी भी असुविधा से बचने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करें। साथ ही, बाकी बैंक की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े।
Are Banks Open on Dussehra? विजया दशमी (Dussehra) के पावन त्योहारो पर देश के अलग-अलग हिस्सों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। त्योहारी सीजन के दौरान अक्सर ग्राहकों के मन में यह सवाल रहता है कि उनके शहर और राज्य में बैंक खुले रहेंगे या बंद। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, हम आपको बता दें कि अक्टूबर महीने में कई क्षेत्रीय त्योहारों के चलते बैंकों में छुट्टी होती है।
आपको भी इस दौरान बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले 20 और 21 अक्टूबर को होने वाले बैंक की छुट्टी के स्टेट्स की स्थिति को जरूर चेक कर लेना चाहिए। साथ ही, आप यहां से जानें कि क्या दशहरा पर सभी बैंक बंद रहेंगे या नहीं।
Dussehra Bank Holiday 2026: मुख्य डिटेल्स
दशहरा और उससे जुड़े सभी उत्सवों के चलते 20 और 21 अक्टूबर को किन-किन क्षेत्रों में बैंक बंद रह सकते हैं, इसकी डिटेल्ड जानकारी के लिए आप यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डेट | त्योहार / अवसर | एक्सपेक्टेड / संबंधित राज्य |
| 20 अक्टूबर 2026 | दशहरा (महानवमी / विजयादशमी / दुर्गा पूजा) | त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, सिक्किम और कुछ अन्य पूर्वी व दक्षिणी राज्य |
| 21 अक्टूबर 2026 | विजयादशमी / दशहरा (दशैन / स्थानीय पर्व) | सिक्किम, असम और कुछ विशेष क्षेत्रीय क्षेत्रों में बैंक अवकाश |
| साप्ताहिक अवकाश | रविवार / दूसरा-चौथा शनिवार | पूरे देश में सभी बैंकों के लिए लागू |
किन राज्यों में रहेगा बैंकों की छुट्टी रहेगी? State-Wise Bank Closure Details
1. 20 अक्टूबर को बैंक छुट्टी की स्थिति
दशहरा और महानवमी के पावन अवसर पर देश के कई प्रमुख राज्यों में बैंक की ब्रांच बंद रहती हैं। विशेष रूप से त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, और सिक्किम जैसे राज्यों में इस दिन बैंक कर्मचारियों को छुट्टी मिलती है। साथ ही, लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रीय यूनिट्स में भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी जारी की जाती है।
2. 21 अक्टूबर को बैंक बंद रहने वाले क्षेत्र
विजयादशमी के अगले दिन या पर्व के दूसरे दिन के स्थानीय उत्सवों जैसे कुछ क्षेत्रों में दशहरा मेला या सांस्कृतिक पर्व के कारण भी सिक्किम और असम जैसे चुनिंदा राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि, ओर सभी अन्य राज्यों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से कामकाज चालू रहेंगे।
October Bank Holidays 2026 List
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2026 में 20 तारीख से 30 तारीख के बीच आने वाली सभी बैंक छुट्टियों की लिस्ट को देखने के लिए आप नीचे देखें।
| डेट | दिन | छुट्टी का कारण / त्योहार | संबंधित राज्य / क्षेत्र (जहां बैंक बंद रहेंगे) |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | विजयादशमी / दशहरा / महानवमी / दुर्गा पूजा | अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता और लखनऊ समेत कई प्रमुख केंद्र |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | विजयादशमी / दुर्गा पूजा (दशैन) | असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | दुर्गा पूजा / दशैन | सिक्किम |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | दुर्गा पूजा / दशैन | सिक्किम |
| 24 अक्टूबर 2026 | शनिवार | महीने का चौथा शनिवार (Fourth Saturday) | पूरे देश में सभी बैंक बंद |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) | पूरे देश में सभी बैंक बंद |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | लक्ष्मी पूजा / महर्षि वाल्मीकि जयंती / एक्सेसिन डे | चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा |
| 27 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | सामान्य कार्य दिवस (कोई अवकाश नहीं) | सभी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे |
| 28 अक्टूबर 2026 | बुधवार | सामान्य कार्य दिवस (कोई अवकाश नहीं) | सभी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | करवा चौथ | हिमाचल प्रदेश (क्षेत्रीय अवकाश) |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | सामान्य कार्य दिवस (कोई अवकाश नहीं) | सभी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे |
त्योहारी सीजन में बैंकिंग कार्यों के लिए स्मार्ट टिप्स क्या हो सकती हैं?
-
ऑनलाइन और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें: यदि बैंक ब्रांच बंद हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस स्थिति में सभी लोग UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) आदि जैसी सेवाओं का उपयोग करके आसानी से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।
-
चेक क्लीयरेंस में देरी की संभावना: छुट्टियों के दौरान चेक क्लीयरेंस और बैंक के प्रशासनिक कार्यों में एक से दो दिन की देरी हो सकती है। इसलिए जरूरी वित्तीय प्लानिंग पहले ही कर लें।
-
नजदीकी एटीएम में नकदी: त्योहारी दिनों में एटीएम में नकदी की खपत बढ़ जाती है, इसलिए सभी लोग डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें।
यहां भी पढ़े: JNV Admission 2027: JNVST 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, जानें अब तक करें Registration
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.