AKTU Result 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ ने वर्ष 2026 के ईवन सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने विभिन्न अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी किए हैं। जिन छात्रों ने संबंधित सेमेस्टर की परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड यूनिवर्सिटी के One View Result Portal के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
AKTU One View Result 2026; इन कोर्सेज के जारी हुए रिजल्ट
AKTU ने कई प्रमुख पाठ्यक्रमों के अलग-अलग सेमेस्टर के परिणाम जारी किए हैं। इनमें MCA (Integrated), BCA, BArch, B.Pharma, BBA, BFA, MBA, MCA, MTech, MPharma, BHMCT और BFAD सहित अन्य कोर्स शामिल हैं।
यहां करें चेक:- AKTU 2026 Result Direct Link
AKTU Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना AKTU रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले AKTU की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के Results सेक्शन पर क्लिक करें और One View Display of Student Result Data विकल्प चुनें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें। इसमें रोल नंबर समेत अन्य जरूरी विवरण शामिल हो सकते हैं।
स्टेप 4: जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
स्टेप 5: रिजल्ट में दिए गए अपने प्राप्त अंकों और रिजल्ट स्टेटस को ध्यान से चेक करें।
स्टेप 6: अंत में रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
AKTU Result 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?
AKTU Result 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?
AKTU का 'वन व्यू रिजल्ट' (One View Result) छात्र की पहचान और परीक्षा में उनके प्रदर्शन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देता है। रिजल्ट में आमतौर पर निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:
-
छात्र का नाम
रोल नंबर
एनरोलमेंट नंबर
कॉलेज/इंस्टीट्यूट का नाम और कोड
कोर्स और ब्रांच का नाम
सेमेस्टर
विषयवार प्राप्त अंक
SGPA
रिजल्ट स्टेटस
अन्य परीक्षा संबंधी विवरण
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, स्टूडेंट्स को अपना नाम, रोल नंबर, विषय-वार मार्क्स और रिजल्ट का स्टेटस जैसी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। अगर जानकारी में कोई गलती मिलती है, तो उन्हें इसे जल्द से जल्द ठीक करवाने के लिए यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
