अगस्त 2026 स्कूल छुट्टियां: अगस्त 2026 का महीना छात्रों और टीचर्स, दोनों के लिए छुट्टियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने स्वतंत्रता दिवस (80वां स्वतंत्रता दिवस), ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन जैसे राष्ट्रीय व प्रमुख धार्मिक त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा, महीने में 5 रविवार पड़ने से छात्रों को पढ़ाई से ब्रेक लेने और परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा।
राष्ट्रीय उत्सवों, धार्मिक त्योहारों और मानसून से जुड़ी छुट्टीयों के कारण स्कूल काफी लंबे समय के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों का शेड्यूल State-WIse अलग-अलग हो सकता है। छात्रों, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए छुट्टीयों की घोषणाओं और DM आदेशों पर अपनी नजरे बनाएं रखें।
August 2026 School Holiday List: अगस्त की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर
छात्र August 2026 School Holiday List के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। इसमें अगस्त 2026 के राष्ट्रीय, राजपत्रित और क्षेत्रीय त्योहारों की डेट्स की जानकारी भी दी गई हैं:
Related Stories
|
डेट
|
दिन
|
ऑकेजन
|
छुट्टी का प्रकार
|
|
2 अगस्त 2026
|
रविवार
|
साप्ताहिक छुट्टी
|
सार्वजनिक छुट्टी
|
|
9 अगस्त 2026
|
रविवार
|
साप्ताहिक छुट्टी
|
सार्वजनिक छुट्टी
|
|
15 अगस्त 2026
|
शनिवार
|
स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) & हरियाली तीज
|
राष्ट्रीय छुट्टी (ध्वजारोहण कार्यक्रम)
|
|
16 अगस्त 2026
|
रविवार
|
साप्ताहिक छुट्टी
|
सार्वजनिक छुट्टी
|
|
17 अगस्त 2026
|
सोमवार
|
नाग पंचमी (उत्तर प्रदेश, बिहार आदि में स्थानीय छुट्टी)
|
क्षेत्रीय/ऐच्छिक छुट्टी
|
|
23 अगस्त 2026
|
रविवार
|
साप्ताहिक छुट्टी
|
सार्वजनिक छुट्टी
|
|
26 अगस्त 2026
|
बुधवार
|
ईद-ए-मिलाद (Milad-un-Nabi) / ओणम
|
राजपत्रित छुट्टी
|
|
28 अगस्त 2026
|
शुक्रवार
|
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)
|
सार्वजनिक छुट्टी
|
|
30 अगस्त 2026
|
रविवार
|
साप्ताहिक छुट्टी
|
सार्वजनिक छुट्टी
|
State-Wise Holidays 2026: स्कूल बंद होने की डेट्स और अपडेट
अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और राज्य सरकार के नोटिस के अनुसार छात्रों, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए छुट्टियों में थोड़ा बदलाव हो सकता है:
|
डेट
|
छुट्टी
|
लागू क्षेत्र
|
|
4 अगस्त
|
केर पूजा
|
त्रिपुरा (Agartala)
|
|
8 अगस्त
|
दूसरा शनिवार / टेंडोंग लो रम फाट
|
अखिल भारतीय (दूसरा शनिवार) / सिक्किम (गंगटोक)
|
|
13 अगस्त
|
देशभक्त दिवस
|
मणिपुर (Imphal)
|
|
19 अगस्त
|
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन
|
त्रिपुरा
|
|
25 अगस्त
|
मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद)/पहला ओणम
|
केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नामित राज्य
|
|
26 अगस्त
|
तिरुवनंतपुरम (ओणम)
|
केरल
|
|
28 अगस्त
|
रक्षा बंधन / वरलक्ष्मी व्रत
|
उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत / दक्षिण भारत
|
-
उत्तर प्रदेश और बिहार (UP & Bihar): 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 17 अगस्त (नाग पंचमी पर स्थानीय छुट्टी), 26 अगस्त (ईद-ए-मिलाद) और 28 अगस्त (रक्षाबंधन) पर सरकारी और प्राईवेट स्कूल बंद रहेंगे।
राजस्थान और मध्य प्रदेश (Rajasthan & MP): रक्षाबंधन (28 अगस्त) और ईद-ए-मिलाद (26 अगस्त) पर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक छुट्टी घोषित रहता है।
दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR): दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के स्कूलों में 15 अगस्त, 26 अगस्त और 28 अगस्त को छुट्टी रहेगी।
दक्षिण भारत (केरल व तमिलनाडु): केरल में 25 और 26 अगस्त को ओणम (First Onam / Thiruvonam) के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में विशेष छुट्टियां रहेंगी।
पूर्वोत्तर राज्य (Tripura, Manipur, Sikkim): त्रिपुरा में केर पूजा (4 अगस्त) और महाराजा बीर बिक्रम जयंती (19 अगस्त), मणिपुर में पैट्रियट्स डे (13 अगस्त) पर स्कूल बंद रहेंगे।
Long Weekend Holidays 2026 August: छात्रों के लिए लॉन्ग वीकेंड का मौका
- 15 - 16 अगस्त: शनिवार को 15 अगस्त के ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद छुट्टी और रविवार का साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
- 28 - 30 अगस्त: शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन की छुट्टी होगी, जिन स्कूलों में शनिवार (29 अगस्त) को छुट्टी रहती है, वहां लगातार 3 दिन (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) का लंबा ब्रेक छात्रों को मिलेगा।
Monsoon Weather Alerts Holidays: मानसून और भारी बारिश के कारण छुट्टी
अगस्त 2026 के महीने में देश के कई हिस्सों जैसे महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दक्षिण भारतीय राज्यों में काफी भारी बारिश की चेतावनी रहती है। इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के आधार पर जिला प्रशासन स्थानीय लेवल पर अतिरिक्त 1-2 दिन की छुट्टियों की घोषणा कर सकता है।
Independence Day 2026 , Milad-un-Nabi (Eid-e-Milad) and Raksha Bandhan
छात्र भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय और महत्व रखने वाले त्योहारों के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दी गई लिस्ट को देखें। साथ ही, इन त्योहारों की इंपोर्टेंस को समझें:-
1. स्वतंत्रता दिवस: इस साल 2026 में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगा। यह पर्व 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के ऐतिहासिक अंत के जश्न में मनाया जाता है। यह हमारे राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नमन करता है।
2. मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस, रबी अल-अव्वल के 12वें दिन को मनाया जाता है। इसमें प्रार्थना, धार्मिक गतिविधियां और जरूरतमंदों को भोजन बांटनें शामिल है। यह पर्व इस साल 25 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
3. रक्षा बंधन: हिंदूस्तान का प्रिय और भाई-बहनों के बीच प्रेम को दर्शाने वाला यह त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस त्योहार में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही, रस्में निभाते हुए भाई को मिठाई खिलाती हैं, जबकि भाई अपनी बहन को जीवन भर सहारा और सुरक्षा देने का वचन देते हैं।
स्टूडेंट्स और पैरेंट्स स्कूल का कैलेंडर को जरूर चेक करें
अगस्त 2026 में आने वाले महत्वपूर्ण त्योहार और आयोजनों के कारण स्कूल की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए छुट्टियों की सटीक जानकारी के लिए छात्र और पेरेंट्स अपने संबंधित स्कूल द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल कैलेंडर साथ ही, School Diary/Notice Board को जरूर चेक करें।
यहां भी पढ़े: MCC NEET UG 2026 Admission Process: रजिस्ट्रेशन से लेकर सीट अलॉटमेंट तक के पूरे Step-by-Step गाइडलाइन
