Bihar DElEd Admission 2026-28: बिहार डीएलएड काउंसिलिंग और एडमिशन शेड्यूल जारी, जानें कब आएगी 1st Merit List

Bihar D.El.Ed.के सेशन 2026-28 में एडमिशन के लिए ऑफिशियल काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से 16 अगस्त 2026 से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

Aug 10, 2026, 15:57 IST

Bihar DElEd Admission 2026-28: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने दो साल डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) सेशन 2026-28 में एडमिशन के लिए ऑफिशियल काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 में सफलता हासिल करने वाले 1,65,000 से अधिक छात्र अब राज्य के सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन (Common Application Form - CAF) जमा कर सकते हैं। साथ ही, कैंडिडेट्स 10 से 16 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चुन सकते हैं।

बोर्ड की योजना के अनुसार ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त रजिस्ट्रेशन और मेरिट-कम-च्वाइस के आधार पर First Selection List - 20 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी। जिन छात्रों को पहली लिस्ट में कॉलेज अलॉट होगा, उन्हें निर्धारित कि गए टाइम के अंदर अपने संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट को पक्की करनी होगी।

बिहार डीएलएड एडमिशन 2026-28 से जुड़ी मुख्य डेट्स और शेड्यूल 

छात्र Bihar DElEd सेशन 2026-28 में एडमिशन लेने से पहले इन इंपॉर्टेंट डेट्स के बारे में जानकारी हासिल करें। छात्र इससे जुड़े पूरे शेड्यूल के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
इंपॉर्टेंट डेट्स 
ऑनलाइन काउंसिलिंग / CAF रजिस्ट्रेशन की डेट
10 अगस्त से 16 अगस्त 2026
First Selection List 
20 अगस्त 2026
पहली लिस्ट के आधार पर नामांकन की अवधि
20 अगस्त से 24 अगस्त 2026
कॉलेजों द्वारा पोर्टल पर सीट अपडेट करना
25 अगस्त 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए ऑप्शन परिवर्तन 
27 अगस्त 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट का प्रकाशन
29 अगस्त 2026
Third Selection List का प्रकाशन
05 सितंबर 2026

Bihar DElED Admission 2026-28 Registration Link - यहां क्लिक करें 

Bihar DElED Admission 2026-28: एजमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया 

पहली सेलेक्शन लिस्ट 20 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। साथ ही, राउंड 1 के लिए एनरोलमेंट 20 से 24 अगस्त तक होगा। इसके बाद के शेड्यूल में सीट अपडेटिंग, स्लाइड-अप प्रोसेस और 29 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

Bihar DElED Admission में केवल वही छात्र रजिस्ट्रेशन करने के एलिजिबल होंगे, जिन्होंने DElED के एग्जाम को पास किया होगा। साथ ही, जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स 42 मार्क्स और रिजर्व्ड कैटेगरी के छात्रों के लिए 36 मार्क्स शामिल हैं।

बिहार डीएलएड एडमिशन 2026 कैटेगरी-वाइज फीस 

बिहार डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए आयोग ने कैटेगरी-वाइज जैसे जनरल, ईडबल्यूएस, बीसी और ईबीसी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 500 निर्धारित की है। साथ ही, एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए 350 तय की गई है।

बिहार डीएलएड 2026 एग्जाम में कुल 2,23,835 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 1,65,609 छात्र  पास हुए। साथ ही, पास होने का प्रतिशत लगभग 73.99% रहा है। इसी के साथ पास होने वाले छात्रों को मेरिट और प्राथमिकता के आधार पर सीटें अलॉट की जाएंगी।

ऑनलाइन काउंसिलिंग के नियम और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया

बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राज्य के 60 सरकारी शिक्षक शिक्षण संस्थानों (DIET/PITE) में लगभग 9,100 सीटें और 246 गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों में 21,650 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।

  • कॉलेज च्वाइस: छआत्र रजिस्ट्रेशन करते समय कम से कम 5 और अधिकतम अपनी पसंद के कॉलेजों का ऑप्शन चुन सकते हैं।

  • स्लाइड-अप: यदि किसी छात्र को पहली सेलेक्शन लिस्ट में उसकी उच्च प्राथमिकता वाला कॉलेज अलॉट नहीं होता है, तो वह पहले अलॉटमेंट कॉलेज में एडमिशन लेकर 'स्लाइड-अप' के ऑप्शन को चुन सकते है। ताकि अगली लिस्ट में बेहतर कॉलेज मिल सके।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।