BPSC TRE 4.0 Notification Revised: कक्षा 9-10 और 11-12 के लिए बढ़ीं वैकेंसी, bpsc.bihar.gov.in पर देखें नया वैकेंसी ब्रेकअप!

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Increased: बिहार शिक्षक भर्ती एग्जाम में 932 नए पोस्ट पर जोड़े गए हैं। छात्र अब कुल 33,320 पोस्ट के लिए 26 अक्टूबर 2026 तक bpsc.bihar.gov.in पर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Oct 6, 2026, 18:39 IST
BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Increased
BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Increased

BPSC TRE 4.0 Notification: बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रो के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाला नोटिस जारी किया है। आयोग ने राउंड 4 के टीचर नियुक्ति एग्जाम (BPSC TRE 4.0) के लिए वैंकेसी के नंबर में बढ़ोतरी करते हुए 932 अतिरिक्त पोस्ट को जोड़ने की घोषणा की है।

नोटिस नंबर 15/2026 के अंदर जारी किए गए इस Corrigendum के बाद अब कुल विज्ञापित पोस्ट के नंबर 32,388 से बढ़कर 33,320 हो गए है। छात्रों के लिए बढ़ी हुई सीटें मुख्य रूप से माध्यमिक यानी कक्षा 9-10 और उच्च माध्यमिक यानी कक्षा 11-12 तक के अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए जोड़ी गई हैं।

BPSC TRE 4.0 Revised Vacancy Breakdown: रिवाइज्ड पोस्ट की डिटेल्स 

BPSC TRE 4.0 में रिवाइज्ड पोस्ट के नंबर देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

टीचिंग लेवल
पहले जके पोस्ट नंबर 
जोड़े गए नंबर 
रिवाइज्ड कुल पोस्ट 
माध्यमिक टीचर (कक्षा 9 से 10)
3,877
493 पोस्ट
4,370 पोस्ट 
उच्च माध्यमिक टीचर (कक्षा 11 से 12)
16,101
439 पोस्ट
16,540 पोस्ट 
प्राथमिक टीचर (कक्षा 1 से 5)
3,847
0
3,847 पोस्ट 
मध्य विद्यालय टीचर (कक्षा 6 से 8)
8,563
0
8,563 पोस्ट 
कुल योग 
32,388
932
33,320 पोस्ट 

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 की मुख्य बातें

बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती अभियान के चौथे चरण के लिए रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से महत्वपूर्ण बिंदुओं की त्वरित जांच कर सकते हैं:

इवेंट 
डिटेल्स 
संचालन निकाय
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), पटना
एग्जाम का नाम
विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 4.0)
विभाग
बिहार सरकार का शिक्षा विभाग
नोटिस नंबर 
विज्ञापन संख्या 15/2026 (संशोधित अधिसूचना)
कवर किए गए पोस्ट
विद्यालय शिक्षक / विद्यालय अध्यापक (कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और 11 से 12)
पुरानी वैकेंसी 
32,388
रिवाइज्ड वैकेंसी 
33,320
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 
25 सितंबर, 2026
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 
26 अक्टूबर, 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट 
25 अक्टूबर, 2026
रजिस्ट्रेशन का मोड 
Online via BPSC OTR Portal
सेलेक्शन प्रोसेस 
वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Official Notice PDF - यहां क्लिक करें

कक्षा 9-10 और 11-12 के लिए किन सब्जेक्ट में बढ़े पोस्ट?

आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, नए पोस्ट का अलॉटमेंट मुख्य रूप से निम्नलिखित भाषा और कला सब्जेक्ट में किया गया है:

  • कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक): बांग्ला, संस्कृत, हिंदी, मैथिली, उर्दू, अरबी, फारसी, संगीत, ललित कला, नृत्य और विशेष विद्यालय शिक्षक के पोस्ट में बढ़ोतरी की गई है।
  • कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक): बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पालि, प्राकृत, अरबी और फारसी विषयों में अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं।

BPSC TRE 4.0 Important Dates & Application Process: महत्वपूर्ण डेट्स 

BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। छात्र टाइम के अनुसार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें। 

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट: 25 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 26 अक्टूबर 2026
  • फीस भुगतान की लास्ट डेट: 25 अक्टूबर 2026
  • ऑफिशियल वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in

बीपीएससी टीआरई 4.0 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र केवल बीपीएससी की ऑफिशियलवे बसाइट के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं की रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 26 अक्टूबर 2026 है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले प्रक्रिया को पूरा करें। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन करें।  

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर, यदि आपने अभी तक एक बार का पंजीकरण (ओटीआर) नहीं किया है, तो उसे पूरा करें।
  • लॉग इन करें और विज्ञापन संख्या 15/2026 के अंतर्गत TRE-4.0 एप्लिकेशन का चयन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • अनुरोध के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2026 है।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।

यहां भी पढ़े: IOAA 2026 Indian Winners List: इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने लहराया परचम, जानें किस-किस को मिला मेडल

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates