BPSSC Bihar Police Havildar Instructor 2026: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर 5 अगस्त की परीक्षा स्थगित

BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Exam 2026: बीपीएसएससी की ओर से बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 स्थगित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त 2026 को होने जा रहा था।  

Aug 1, 2026, 11:00 IST
BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Exam 2026
BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Exam 2026

BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Exam 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) पटना ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने जा रहा था। जिसे अब अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। आयोग की ओर से लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजन की नई तिथि के संबंध में नोटिस बाद में जारी किया जाएगा। 

Bihar Police Havildar Instructor Exam Postponed 2026: परीक्षा स्थगित 

बीपीएसएससी की ओर से बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 स्थगित करने का नोटिस 30 जुलाई को जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 122 रिक्त पदों को भरना है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

Related Stories

BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Exam 2026: हाइलाइट्स 

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 का नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम 
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 
बोर्ड 
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) 
विज्ञापन संख्या 
06/2026 
पदों की संख्या 
122
परीक्षा तिथि 
5 अगस्त, 2026 (स्थगित) 
ऑफिशियल वेबसाइट 
bpssc.bihar.gov.in

BPSSC Bihar Police Havaldar Instructor Syllabus 2026

बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक पाठ्यक्रम में अधिसूचना के अनुसार 10वीं कक्षा के स्तर के विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रत्येक विषय को ध्यानपूर्वक तैयार करना चाहिए।

विषय
विषयवार
हिंदी
व्याकरण
शब्दावली
वाक्य रचना
समझ
अंग्रेज़ी
बुनियादी व्याकरण
शब्दावली
वाक्य सुधार
अदृश्य मार्ग
अंक शास्त्र
संख्या प्रणाली
PERCENTAGE
लाभ और हानि
सरल समीकरण
औसत
बुनियादी अंकगणित
सामाजिक विज्ञान
इतिहास
भूगोल
नागरिकशास्र
अर्थशास्त्र
विज्ञान
भौतिक विज्ञान
रसायन विज्ञान
जूलॉजी
वनस्पति विज्ञान
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम
महत्वपूर्ण दिन और योजनाएँ
खेल
पुरस्कार एवं पुस्तकें
बुनियादी सामान्य ज्ञान के विषय

बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक परीक्षा पैटर्न 2026 क्या है?

बीपीएससी द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण बीपीएससी पुलिस हवलदार प्रशिक्षक लिखित परीक्षा है। इस परीक्षा का उद्देश्य 10वीं कक्षा तक पढ़ाए गए विभिन्न विषयों के बुनियादी ज्ञान का मूल्यांकन करना है।

  • लिखित परीक्षा योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में आगे बढ़ने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे।

  • इस परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं, जिनके कुल अंक 100 होते हैं।

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और प्रश्नों का स्तर मैट्रिकुलेशन स्तर पर आधारित है।

BPSSC Bihar Police Havaldar Instructor 2026: परक्षा कब होगी?

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने यूपी पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई से 9 जून तक शुरू की गई थी। परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त को किया जाना था। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय - समय पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।