BSEB 11th Spot Admission 2026-28: 11वीं कक्षा में एडमिशन का आखिरी मौका, 09 से 15 अक्टूबर तक ऐसे करें Registration!

BSEB 11th Spot Admission 2026-28: OFSS पोर्टल पर 09 से 15 अक्टूबर 2026 तक 11वीं कक्षा में एडमिशन का आखिरी मौका है। छात्र तुरंत पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें। 

Oct 6, 2026, 12:51 IST
OFSS Bihar Class 11th Spot Admission 2026
OFSS Bihar Class 11th Spot Admission 2026

OFSS Bihar Class 11th Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेशन 2026-28 के लिए 11वीं में ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से नामांकित होने वाले छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण नोटिस जारी की है। आयोग द्वारा 11वीं के छात्रों के लिए स्पॉट एडमिशन की डेट्स को जारी कर दिया गया है। स्पॉट एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। 

जिन छात्रों का नाम अब तक किसी भी लिस्ट में नहीं आया है, या जिन्होंने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके लिए बिहार बोर्ड द्वारा Spot Admission का आखिरी मौका दिया गया है।

बिहार बोर्ड 11वीं स्पॉट एडमिशन (2026-28): बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) या किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष एग्जाम पास कर चुके छात्रों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए एलिजिबल है। 

BSEB 11th Spot Admission 2026 की मुख्य डेट्स 

छात्र BSEB 11th Spot Admission 2026 में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो नीचे दी गई टेबल में स्पॉट राउंड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानें। 

इवेंट 
डिटेल्स
बोर्ड का नाम 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
सेशन 
2026-2028
क्लास 
11वीं कक्षा (Inter/Class 11)
एडमिशन टाइप 
स्पॉट एडमिशन 
पोर्टल नाम 
OFSS Bihar Portal
स्पॉट नामांकन की डेट
09 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक
संस्थानों द्वारा लिस्ट अपडेट करने की लास्ट डेट 
16 अक्टूबर 2026 तक
ऑफिशियल वेबसाइट 

स्पॉट नामांकन की डेट्स और मुख्य शेड्यूल 

बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार यहां से देखें स्पॉट नामांकन की डेट्स और मुख्य शेड्यूल। 

  • नामांकन की शुरुआत: स्पॉट नामांकन प्रक्रिया 09-10-2026 से शुरू हो रही है।
  • लास्ट डेट: छात्र दिनांक 15-10-2026 तक संबंधित स्कूल/कॉलेज में जाकर स्पॉट नामांकन ले सकते हैं।
  • संस्थानों द्वारा डेटा अपलोड: नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा 16-10-2026 तक नामांकित छात्रों की फाइनल लिस्ट OFSS पोर्टल पर जरूरी रूप से अपडेट की जाएगी।

स्पॉट एडमिशन आवेदन 2026 

यहां क्लिक करें

Spot Admission 2026 Official Tweet 

T 

स्पॉट नामांकन के लिए Required Documents List

नामांकन के लिए स्कूल या कॉलेज जाते समय इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की ओरिजनल फोटो कॉपी और फोटोकॉपी साथ रखना जरूरी है:

  • OFSS स्पॉट एडमिशन आवेदन फॉर्म / इंटीमेशन लेटर 
  • 10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट 
  • 10वीं का एडमिट कार्ड 
  • विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (SLC)
  • चरित्र सर्टिफिकेट 
  • जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

OFSS Portal से स्पॉट नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

OFSS Portal से छात्र Spot Admission करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

2. 'Spot Admission Vacant Seats' के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी पसंद के स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम (Science, Arts, Commerce) में खाली सीटों की स्थिति को देखें।

3. फिर, अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें। 

4. लॉगिन करने के बाद स्पॉट एडमिशन बारकोड/इंटीमेशन लेटर को डाउनलोड करें। 

5. यदि नए छात्र हैं, तो नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

6. पूरा करने के बाद डाउनलोड किए गए स्पॉट एडमिशन फॉर्म को भरें। 

7. अपनी पसंद के शिक्षण संस्थान में जाकर व्यक्तिगत रूप से जमा करें।

8. फिर, संस्थान से नामांकन फीस जमा करके रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: BSEB 10th 12th Registration 2027 Alert: बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जल्द करें Apply

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates