Cyclone Akvan: ओडिशा में आज दोपहर टकराएगा चक्रवात 'अकवान', 20 जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Last Updated: Nov 20, 2026, 11:58 IST

Cyclone Akvan 2026: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Akvan) का असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखाई देने लगा है। जिसके चलते 20 जिलो में अलर्ट जारी और स्कूल कॉलेज बंद। 

Cyclone Akvan: ओडिशा में आज दोपहर टकराएगा चक्रवात 'अकवान', 20 जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद
Cyclone Akvan: ओडिशा में आज दोपहर टकराएगा चक्रवात 'अकवान', 20 जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Akvan 2026: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Akvan) का असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखाई देने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात 20 नवंबर 2026 को ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकराने की प्रक्रिया में है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

कमजोर हुआ चक्रवात, फिर भी भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग के 20 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक, गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। सुबह 5:30 बजे यह गोपालपुर से लगभग 110 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और गोपालपुर के पास तट पार करने का अनुमान है।

इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

कई जिलों में रेड अलर्ट, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा के तटीय और दक्षिणी जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने गंजाम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कंधमाल सहित कई जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की थी।

राज्य सरकार ने निचले और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की है। राहत शिविरों में भोजन, पेयजल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्कूल-कॉलेज बंद, पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी

चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा के कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। गंजाम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कंधमाल में 19 से 21 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ अन्य जिलों में भी 20 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है।

प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं, पर्यटकों को पुरी, गोपालपुर और चिल्का जैसे तटीय पर्यटन स्थलों से दूर रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग और राज्य प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक मौसम बुलेटिन तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 20, 2026, 11:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News