BSEB 10th 12th Registration 2027 Alert: बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जल्द करें Apply

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन: BSEB ने मैट्रिक और इंटर एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है। छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारक एग्जाम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।  

Oct 5, 2026, 19:36 IST
Bihar Board 10th 12th Registration 2027
Bihar Board 10th 12th Registration 2027

Bihar Board 10th 12th Registration 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (Class 12th) और मैट्रिक (Class 10th) फाइनल एग्जाम 2027 के लिए ऑफिशियल ट्विटर पर एक बेहद महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2027 की 10वीं और 12वीं फाइनल एग्जाम में शामिल होने वाले ऐसे सभी छात्र जो किसी कारणवश ऑनलाइन रजिस्ट्रशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएं थे, उनके लिए रजिस्ट्रेशन का यह आखिरी मौका है। 

छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए दी गई लास्ट डेट यानी 06 अक्टूबर 2026 से पहले कर लें। यदि इस डेट तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया गया, तो छात्र साल 2027 के बिहार बोर्ड एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएंगे।  

बिहार बोर्ड इंटर व मैट्रिक एग्जाम 2027 से जुड़ी डिटेल्स 

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को चेक करें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
एग्जाम का नाम 
इंटरमीडिएट और मैट्रिक फाइल एग्जाम 2027
सुविधा 
छूटे हुए छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
06 अक्टूबर 2026
ऑफिशइयल वेबसाइट
secondary.biharboardonline.com / seniorsecondary.biharboardonline.com

BSEB 10th 12th Registration 2027 

 

How to Register for BSEB 10th & 12th Exam 2027

छात्रों और शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को ध्यान रखना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म विद्यालय प्रशासन के माध्यम से ही ऑनलाइन फिल किया जाता है:

  1. विद्यालय/कॉलेज से संपर्क करें: जो छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे तुरंत अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क करें।
  2. फॉर्म और डिटेल्स का वेरिफिकेशन: रजिस्टर्ड फॉर्म में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, सब्जेक्ट, आधार कार्ड डिटेल्स, ईमेल और मोबाइल नंबर बिल्कुल सही-सही फिल करें। 
  3. ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री: विद्यालय के प्रधान बिहार बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड से लॉगिन करके छात्र का डेटा सबमिट करेंगे।
  4. फीस भुगतान: निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
  5. रसीद व डुप्लीकेट कॉपी: फॉर्म सबमिट होने के बाद डाउनलोड किए गए रजिस्ट्रेशन स्लिप को चेक करके अपने पास भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: Nobel Prize in Medicine 2026: इस साल का मेडिसिन का नोबेल प्राइज किन 3 वैज्ञानिकों को मिला? देखें नाम

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates