BSEB Simultala Class 6 Answer Key 2026 Out: सिमुलतला आवासीय विद्यालय आंसर-की जारी, 31 अक्टूबर से कर फिल करें ऑब्जेक्शन

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, कक्षा-6 की प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम के ऑब्जेक्टिव क्श्न की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। यहां से डायरेक्ट लिंक को क्लिक करें।

Oct 30, 2026, 20:11 IST
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28

Simultala Awasiya Vidyalaya Answer Key 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 6 (सेशन 2027-28) के नामांकन हेतु आयोजित प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम की ऑफिशियल आंसर-की (Answer Key) जारी कर दी गई है। राज्य के इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में एडमिशन पाने की होड़ में शामिल हजारों छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है।

प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम के ऑब्जेक्टिव (Objective) क्वश्न की आंसर-की समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। छात्र पोर्टल पर जाकर अपने क्वश्न पेपर के सेट के अनुसार आंसर का मिलान कर सकते हैं। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित टाइम के अंदर अपनी ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी फिल करा सकते हैं।

Simultala Awasiya Vidyalaya Answer Key 2026: मुख्य ओवरव्यू 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने कक्षा 6 की आंसर-की जारी कर दी गई है। साथ ही, इसे जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्था
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
स्कूल का नाम
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई
कक्षा और शैक्षणिक सेशन 
कक्षा-6 (सेशन 2027-28)
एग्जाम का प्रकार
प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम (Objective Type)
सब्जेक्ट 
ऑब्जेक्टिव क्वश्न (Answer Key)
ऑब्जेक्शन फिल करने की डेट 
31 अक्टूबर 2026 से 03 नवंबर 2026 तक
ऑफिशियल वेबसाइट

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Answer Key 2026

ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल करने का शेड्यूल और नियम 

बिहार बोर्ड की ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यदि किसी छात्र या उनके पेरेंट्स को जारी आंसर-की में किसी क्वश्न के आंसर पर कोई संदेह या असंतोष है, तो वे ऑनलाइन मोड से अपनी ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं:

  • ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रारंभिक डेट: 31 अक्टूबर 2026
  • ऑब्जेक्शन फिल करने की अंतिम डेट: 03 नवंबर 2026
  • ऑब्जेक्शन फिल करने का माध्यम: केवल ऑनलाइन (ऑफिशियल पोर्टल के जरिए)

03 नवंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी ऑफिशियल पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए निर्धारित डेट के अंदर ही साक्ष्य के साथ अपनी ऑब्जेक्शन फिल कराएं।

Simultala Class 6 Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें और ऑब्जेक्शन फिल करें? 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Simultala Awasiya Vidyalaya Class-VI (Session 2027-28) Preliminary Exam Answer Key" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने ऑब्जेक्टिव क्वश्न की आंसर-की की PDF खुल जाएगी, जिससे अपने आंसरों  का मिलान करें।
  4. यदि किसी क्वश्न पर ऑब्जेक्शन है, तो Grievance / Objection Regarding Answer Key लिंक पर जाएं।
  5. फिर, अपना रोल नंबर, रोल कोड और क्रेडेंशियल्स फिल करके लॉगिन करें।
  6. जिस क्वश्न पर ऑब्जेक्शन है, उसे चुनें, सही Proof अटैच करें और सबमिट कर दें।

यहां भी पढ़े: CLAT 2027: क्लैट रजिस्ट्रेशन की 31 अक्टूबर है लास्ट डेट, देखें देश के टॉप NLUs की लिस्ट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।