IBPS Vacancy 2026: आईबीपीएस एडमिनिस्ट्रेटर और असिस्टेंट पद पर रजिस्ट्रेशन शुरू, योग्यता सहित डिटेल्स जानें
IBPS Vacancy 2026: आईबीपीएस ने एडमिनिस्ट्रेटर और असिस्टेंट पदों पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर तक नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर नियमित भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन IBPS/2026-27/06 के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति IBPS के मुंबई स्थित कार्यालय में की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव संबंधी शर्तों की जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए।
IBPS Notification 2026: हाइलाइट्स
आईबीपीएस सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) |
| IBPS/2026-27/06 | |
| पदों के नाम | सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 नवंबर 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| नौकरी का स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
| आधिकारिक वेबसाइट | ibps.in |
IBPS Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव निर्धारित किया गया है।
1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बीटेक अथवा समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
2. असिस्टेंट: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अतिरिक्त एडवांस्ड एमएस एक्सेल का ज्ञान और डेटा वैलिडेशन, एमआईएस रिपोर्टिंग या संबंधित कार्य में कम से कम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
3. प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीएससी, बीसीए अथवा संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। संबंधित कार्य में कम से कम दो वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आईबीपीएस भर्ती 2026 में आयु सीमा की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 से 33 वर्ष और असिस्टेंट एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए 23 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
वेतन की बात करें तो सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए वार्षिक सीटीसी लगभग 14.09 लाख रुपये है। वहीं, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए वार्षिक सीटीसी लगभग 10.57 लाख रुपये निर्धारित बताई गई है।
IBPS Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
आईबीपीएस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.inपर जाएं।
2. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें।
3. नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार विद्यालय अध्यापक भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत करें आवेदन
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.