[Link Active] BSF Tradesman Admit Card 2026: अभी डाउनलोड करें बीएसएफ ट्रेड्समैन हॉल टिकट PDF

BSF Tradesman Admit Card 2026 Download Link: बीएसएफ ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड लिंक rectt.bsf.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बिना देरी किए अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 2 दिसंबर को CBT परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख में दिए गए लिंक का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

Nov 18, 2026, 11:14 IST
BSF Tradesman Admit Card 2026 Download Link एक्टिव हो गया है।
BSF Tradesman Admit Card 2026 Download Link एक्टिव हो गया है।

BSF Tradesman Admit Card 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2024-25 के सेकंड फेज की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब BSF Official website (rectt.bsf.gov.in) पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 10 नवंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 02 दिसंबर 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन 1,81,143 शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने फर्स्ट फेज में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) सफलतापूर्वक पास की है। प्रथम चरण का रिजल्ट 10 जून 2026 को घोषित किया गया था। 

BSF Tradesman Admit Card 2026 Download Link

बीएसएफ ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) 2024-25 भर्ती  परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

Related Stories

परीक्षा आयोजित संस्था का नाम
सीमा सुरक्षा बल (BSF)
पद का नाम
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
17 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि
2 दिसंबर 2026
CBT परीक्षा तिथि
2 दिसंबर 2026
शिफ्टों की संख्या
3
PET/PST के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार
1,81,143 (अस्थायी)
आधिकारिक वेबसाइट
rectt.bsf.gov.in
 
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।