BSSC Office Attendant Result 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर बिहार साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 26 मई 2026 को आयोजित हुई इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और कैटेगरी शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से BSSC ऑफिस अटेंडेंट के कुल 238 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
BSSC Office Attendant Result 2026 डाउनलोड लिंक
बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट का फाइनल रिजल्ट 2026 बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर निहित है। फाइनल रिजल्ट प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
|
बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट 2026
|
Bihar DST Office Attendant Result 2026 - हाइलाइट्स
बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन संख्या परीक्षा 02/2022 के तहत की जाएगी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 11 मई 2026 को आयोजित की गई थी और जिसका रिजल्ट 4 दिसंबर 2025 को घोषित जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 14 और 15 जुलाई, 2026 को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 238 रिक्त पदों को भरा जाना है। बाकी डिटेल्स आप टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
|
|
परीक्षा का नाम
|
बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026
|
|
विज्ञापन संख्या
|
02/2022
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
238
|
|
पद का नाम
|
ऑफिस अटेंडेंट
|
|
विभाग का नाम
|
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग (DST)
|
|
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
1 अगस्त 2026
|
|
चयन प्रक्रिया
|
लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
bssc.bihar.gov.in
|
BSSC Office Attendant Result 2026 कैसे करें?
बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाएं और लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
“Important Notice regarding the publication of the Final Result for the post of Office Attendant under Advertisement No. 02/2022 published by the Department of Science, Technology and Technical Education” पर क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लें।
Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम डालकर सर्च करें।
रिजल्ट की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
