UPSC CMS Paper Analysis 2026: कैसा रहा यूपीएससी मेडिकल सर्विस का एग्जाम? एक्सपर्ट्स से जानें डिफिकल्टी लेवल और पूरा विश्लेषण

Last Updated: Aug 2, 2026, 11:29 IST

UPSC CMS Paper Analysis 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज 2 अगस्त 2026 को देशभर में 48 परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। आगे नीचे लेख में हम आपको परीक्षा पूरी होने के बाद एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में बताएंगे।

UPSC CMS Paper Analysis 2026
UPSC CMS Paper Analysis 2026

UPSC CMS Paper Analysis 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज 2 अगस्त 2026 को देशभर में 48 परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर की पहली शिफ्ट चल रही है। इस शिफ्ट में जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स का एग्जाम हो रहा है। शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू हुई थी, जो 11.30 बजे तक चलेगी। पेपर की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस शिफ्ट में सर्जरी, गायनीकॉलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स एंड प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन का पेपर होगा। 

यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आएंगे।  इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा और रेलवे तथा नगर निकायों में कुल 1359 रिक्तियों को भरा जाना है। पदों के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। 

इस लेख में, जागरण जोश आपको उम्मीदवारों की शुरुआती फीडबैक के आधार परयूपीएससी मेडिकल सर्विस पेपर का सेक्शन वाइज विश्लेषण, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में बताएगा।

UPSC CMS Exam Pattern 2026

यूपीएससी मेडिकल सर्विस पेपर 1 में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल है, जो 250 अंकों के होंगे। इसमें 1/3 की  नेगेटिव मार्किंग भी है। इस पेपर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, इम्यूनाइजेशन आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 सब्जेक्टिव वाइज होगा। इसमें जनरल सर्जरी, ऑब्सटेट्रिक्स, गायनीकॉलॉजी, न्यूट्रिशन आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर कुल 250 अंकों का होगा। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल है। 

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

अवधि

जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स

120

250

2 घंटे

सर्जरी, गायनीकॉलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स एंड प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन

120

250

2 घंटे

कुल

240

500

4 घंटे

UPSC CMS Paper Analysis 2026 शिफ्ट 1 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स 

यूपीएससी मेडिकल सर्विस जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स का पेपर-1 सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। आप इस पेपर के विश्लेषण के लिए नीचे टेबल में दिया गया है। 

विषय

प्रश्नों की संख्या

डिफिकल्टी लेवल

गुड अटैंप्ट्स 

जनरल मेडिसिन

96

मध्यम से कठिन

जल्द अपडेट 

पीडियाट्रिक्स

24

मध्यम

जल्द अपडेट

कुल

120

मध्यम से कठिन

जल्द अपडेट

UPSC CMS Paper Analysis 2026 शिफ्ट 2 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स 

यूपीएससी मेडिकल सर्विस जसर्जरी, गायनीकॉलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स एंड प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन का पेपर -2 सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। आप इस पेपर के विश्लेषण के लिए नीचे टेबल में दिया गया है। 

विषय

प्रश्नों की संख्या

डिफिकल्टी लेवल

गुड अटैंप्ट्स 

सर्जरी

40

आसान से मध्यम

जल्द अपडेट 

गायनीकॉलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स

40

ट्रिकी प्रश्नों के साथ मध्यम से कठिन

जल्द अपडेट 

प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन

40

मध्यम

जल्द अपडेट 

कुल

120

मध्यम से कठिन

जल्द अपडेट 

UPSC CMS Paper Analysis 2026 - स्टेज 1 की परीक्षा के बाद क्या होगा?

यूपीएससी सीएमएस स्टेज-1 की परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यूपीएससी सीएमएस भर्ती प्रक्रिया में दो चरण होते हैं। पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दूसरा चरण इंटरव्यू का होता है। आखिर में डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: UPSSSC Auditor Vacancy 2026: यूपी ऑडिटर के 1957 पदों के लिए आवेदन की कल है आखिरी तारीख, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 2, 2026, 11:29 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News