Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक अप्रेंटिस के 3500 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 1 अक्टूबर से शुरू

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने 28 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्रेंटिस के कुल 3500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 01 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Sep 28, 2026, 13:29 IST
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने दिनांक 28 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर अप्रेंटिस के कुल 3500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केनरा बैंक अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अप्रेंटिस के पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को प्रति माह 16,650 रुपये दिए जाएंगे। 

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Notification डाउनलोड लिंक

केनरा बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

केनरा बैंक अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Date - हाइलाइट्स 

केनरा बैंक अप्रेंटिस पदों के सलेक्शन में मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, लोकल भाषा टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल है। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अप्रेंटिस कोई पद नहीं है, जो नौकरी की गारंटी प्रदान करता हो। यह एक ट्रेनिंग पीरियड है, जो एक साल तक के लिए होता है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
केनरा बैंक 
पद का नाम 
अप्रेंटिस
रिक्त पदों की संख्या 
3,500 
चयन के चरण 
मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, लोकल भाषा टेस्ट और मेडिकल 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
28 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
01 अक्टूबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
17 अक्टूबर 2026 
ऑफिशियव वेबसाइट 
canarabank.bank.in

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria

 केनरा बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 PDF ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

केनरा बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर सबसे नीचे Quick Access में Careers पर क्लिक करें। 

  • Know More पर क्लिक करें। 

  • Engagement of Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices Act, 1961 for FY 2026-27 पर क्लिक करें।

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Canara Bank Recruitment 2026: Notification Out for 3500 Apprentice Posts; Check Apply Online Dates & Eligibility

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates