CBSE 12th Supplementary Exam Result 2026: डिजीलॉकर और ऑफिशियल पोर्टल पर इस डेट पर हो सकता है Result Live, देखें पूरी डिटेल

CBSE 12th Supplementary Exam Result 2026: सीबीएसई 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर अगस्त के दूसरे हफ्ते तक जल्द जारी किया जा सकता है। छात्र रिजल्ट की अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

Aug 5, 2026, 19:15 IST

CBSE 12th Compartment Result 2026 Date: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 में शामिल हुए 1.63 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट 2026 का काफी इंतजार है। CBSE बोर्ड द्वारा 12वीं के सप्लीमेंट्री थ्योरी एग्जाम को अलग-अलग सेंटर्स पर 28 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था।

पिछले सालों के पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया को देखते हुए CBSE 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट अगस्त 2026 के दूसरे हफ्ते में जल्द ही जारी कर सकता है। 12वीं के इन एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल पोर्टल cbseresults.nic.in और ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही, वहां से ही डाउनलोड कर सकते हैं। 

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम और रिजल्ट से जुड़े सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
एग्जाम आयोजक निकाय
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
एग्जाम का नाम
सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026
थ्योरी एग्जाम की डेट 
28 जुलाई 2026
प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स 
29 जुलाई से 4 अगस्त 2026
एग्जाम में शामिल कुल छात्र
लगभग 1.63 लाख छात्र 
एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट 
अगस्त 2026 का दूसरा हफ्ता 
पासिंग मार्क्स
कम से कम 33% मार्क्स 
ऑफिशियल वेबसाइट्स
cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in

How to Check CBSE 12th Supplementary Result?

BSE 12th Supplementary Result जारी होने के बाद छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर ‘CBSE Senior School Certificate (Class XII) Supplementary Examination Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी को फिल करें। 

4. सभी डिटेल्स फिल करने के बाद फॉर्म को Submit करें।

5. फॉर्म सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रिन पर खुल जाएगा।

6. उस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें 12th Supplementary Digital Marksheet 

कई बार भारी ट्रैफिक के कारण CBSE Board 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट काफी धीमी चलती है, ऐसे में छात्र DigiLocker ऐप या उसकी वेबसाइट का उपयोग करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. छात्र डिजिलॉकर से स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए digilocker.gov.in पर या DigiLocker ऐप को डाउनलोड करके विजिट करें।
  2. फिर, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग-इन करें।
  3. लॉग-इन करके 'Education' कैटेगरी के अंदर ‘Central Board of Secondary Education (CBSE)’ को चुनें।
  4. फिर, Class XII Marksheet / Migration Certificate को चुनें। 
  5. उसके बाद अपना रोल नंबर और एग्जाम के साल को फिल करें। 
  6. यह सभी डिटेल्स को फिल करके आपनी डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप आसानी से सेव कर सकते हैं।

12वीं के छात्र अपने सप्लीमेंट्री एग्जाम के रिजल्ट से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: CBSE Class 10 Post-Result Facilities 2026: रिजल्ट के बाद बोर्ड ने शुरू की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की सुविधा, नोटिस जारी

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates