NICL Graduate Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

Last Updated: Nov 5, 2026, 11:11 IST

NICL Graduate Apprentice Recruitment 2026: एनआईसीएल ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 4 नवंबर से शुरू कर दिया गया है। आयु सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस सहित अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख देखें। 

NICL Graduate Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
NICL Graduate Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

NICL Graduate Apprentice Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

NICL Graduate Apprentice Vacancy 2026 Highlights

एनआईसीएल द्वारा यह भर्ती नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत निकाली गई है। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें।

विवरण

जानकारी

भर्ती संस्था

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)

पद का नाम

ग्रेजुएट अप्रेंटिस

कुल पद

200

रजिस्ट्रेशन

4 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

18 नवंबर 2026

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

ट्रेनिंग अवधि

12 महीने

मासिक स्टाइपेंड

₹15,000

वेबसाइट

nationalinsurance.nic.co.in

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में फुल टाइम ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2026 तक डिग्री का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

इसके अलावा, उम्मीदवार का NATS पोर्टल पर 100 प्रतिशत पूर्ण प्रोफाइल होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है या जिन्होंने पहले अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। निर्धारित तिथि तक एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा

NICL Graduate Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में अलग से लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

NICL Graduate Apprentice Vacancy 2026: आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. नए उम्मीदवार Student Registration पूरा करें।

3. अपनी प्रोफाइल 100 प्रतिशत पूरी करें।

4. पोर्टल पर लॉगिन करके Apply Against Advertised Vacancies विकल्प चुनें।

5. National Insurance Company Limited की भर्ती खोजें।

6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

7. जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी दर्ज करके फॉर्म सबमिट करें।

8. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 5, 2026, 11:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News