CBSE Board Exams 2027: 21 अक्टूबर तक बिना लेट फीस जमा करें List of Candidates, cbse.gov.in पर निर्देश जारी

CBSE Board Exams 2027: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए स्कूलों को 21 अक्टूबर तक गलती-फ्री LOC छात्र डेटा जमा करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। छात्र समय पर वेरिफिकेशन न होने पर लेट फीस और एडमिट कार्ड को रुकने का जोखिम हो सकता है।

Oct 12, 2026, 17:17 IST
CBSE Class 10th & 12th LOC Deadline 2027 Official Notice
CBSE Class 10th & 12th LOC Deadline 2027 Official Notice

CBSE Class 10th & 12th LOC Deadline 2027: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2027 की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक रिमाइंडर जारी किया है। बोर्ड ने अपने सभी Affiliated स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे एलिजिबल छात्रों की 'List of Candidates' (LOC) को पूरी तरह Error-Free बनाकर 21 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in पर जरूरी रूप से अपलोड कर दें।

CBSE ने कहा कि छात्रों के नाम, पिता/माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और चुने गए सब्जेक्ट्स के कोड में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आगे करेक्शन करना अत्यधिक मुश्किल हो सकता है। इसका सीधा असर आपके एडमिट कार्ड, मार्कशीट, रिजल्ट और डिजीलॉकर (DigiLocker) डॉक्यूमेंट्स पर पड़ सकता है।

CBSE LOC Submission 2026-27

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 की एलओसी प्रक्रिया और एग्जाम फीस से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में लास्ट डेट के साथ छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की फीस तक दी गई है।

इवेंट 
डिटेल्स और डिटेल्स 
आयोजक बोर्ड
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
क्लासेस 
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 
LOC प्रक्रिया की शुरू डेट 
24 सितंबर 2026
बिना लेट फीस लास्ट डेट 
21 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
लेट फीस के साथ लास्ट डेट
22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026
लेट फीस 
2,000 प्रति छात्र 
सामान्य एग्जाम फीस (भारत)
5 सब्जेक्ट के लिए 1,600 प्रति छात्र 
प्रैक्टिकल एग्जाम फीस (12वीं)
160 प्रति प्रैक्टिकल सब्जेक्ट 
डेटा करेक्शन विंडो 
02 नवंबर से 04 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

CBSE Class 10th & 12th LOC Deadline 2027 Official Notice - यहां क्लिक करें

स्कूलों और प्रिंसिपल्स के लिए सीबीएसई के कड़े निर्देश (CBSE Guidelines for Schools)

CBSE बोर्ड ने प्रिंसिपल्स और स्कूल प्रशासन को सलाह दी है कि वे LOC (List of Candidates) डेटा अपलोड करते समय इन निम्नलिखित सावधानियां को जरूर बरतें:

  • स्कूल एडमिशन रजिस्टर से मिलान: छात्र का पूरा नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि (DOB) स्कूल के Admission Withdrawal Register (AWR) से 100% मेल खानी चाहिए।
  • सब्जेक्ट और सब्जेक्ट कोड की सटीक एंट्री: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मुख्य सब्जेक्ट के साथ-साथ स्किल सब्जेक्ट्स (Skill Subjects) और प्रैक्टिकल सब्जेक्ट का सब्जेक्ट कोड सही फिल करें।
  • पेरेंट्स के साथ डेटा क्रॉस-वेरिफिकेशन: स्कूल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे LOC की फाइनल कॉपी जमा करने से पहले छात्रों के पेरेंट्ल के साथ डेटा वेरिफाई जरूर करवाएं।  

Step-by-Step Guide for Parents & Students for LOC

CBSE के छात्र और उनके माता-पिता डिटेल्स को सही साबित करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. School Admission Register: छात्र के आधार कार्ड, 10वीं की अंकतालिका (12वीं वालों के लिए) और स्कूल टीसी/रजिस्टर में दर्ज स्पेलिंग का मिलान करें।

2. LOC Draft Verification: स्कूल द्वारा उपलब्ध कराए गए LOC वेरिफिकेशन फॉर्म में अपना नाम, माता/पिता का नाम और जन्मतिथि ध्यान से चेक करें। 

3. Subject Combination Check: कक्षा 12वीं के छात्र अपने थ्योरी व प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स के कोड्स को सही तरीके से जांचें।

4. Signature & Confirmation: यदि किसी स्पेलिंग या डिटेल्स में गलती है, तो 21 अक्टूबर से पहले लिखित रूप में स्कूल प्रशासन को जरूर बताएं। 

छात्रों के लिए LOC से जुड़ी इपॉर्टेंट जानकारी 

1. डिजीलॉकर (DigiLocker) की सुविधा से न हों वंचित:

LOC में दी गई पहचान जानकारी के आधार पर ही सीबीएसई छात्रों के डिजीलॉकर अकाउंट में डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। छात्रों की डिटेल्स गलत होने पर डिजिटल डॉक्यूमेंट एक्सेस करने में समस्या आती है।

2. लेट फीस से बचें: 

LOC करवाने वाले छात्र 21 अक्टूबर की लास्ट डेट से पहले ही LOC प्रक्रिया को पूरा कर लें। यदि नहीं किया तो छात्रों को 22 अक्टूबर से 2,000 रुपय की अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। 

3. कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड एग्जाम का ऑप्शन:

सीबीएसई प्रणाली के अंदर कक्षा 10वीं के छात्रों को बोर्ड प्रदर्शन सुधारने का अवसर मिलता है, जिसके लिए सही रजिस्ट्रेशन डेटा जरूरी है। 

यहां भी पढ़े: Rajasthan High Court Steno Skill Test Admit Card 2026 जारी, hcraj.nic.in से ऐसे डाउनलोड करें Skill Test PDF

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates