Bihar Board Exam 2027 Update: 10वीं-12वीं के 2nd डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन का आखिरी मौका कल, सब्जेक्ट बदलने की भी सुविधा

Last Updated: Nov 25, 2026, 14:53 IST

Bihar Board 2nd Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम 2027 के द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में गलतियों में करेक्शन करने के लिए कल यानी 26 नवंबर 2026 लास्ट डेट है, जिसके अंदर सब्जेक्ट में बदलाव और अन्य करेक्शन किए जा सकते हैं। यहां से सभी डिटेल्स को देखें।

BSEB 10th 12th Dummy Admit Card Correction 2027
BSEB 10th 12th Dummy Admit Card Correction 2027

BSEB Matric & Inter 2nd Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) फाइनल एग्जाम 2027 के लिए जारी 2nd Dummy Admit Card में गलती में करेक्शन करने की टाइम लिमिट अब अपने फाइनल स्टेज में पहुंच गई है। बोर्ड द्वारा सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए जारी इंपॉर्टेंट नोटिस के अनुसार, डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसमें किसी भी प्रकार की गलती में करेक्शन करने की लास्ट डेट कल यानी 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

साथ ही, इस साल 2026 खास बात यह है कि इस 2nd Dummy Admit Card 2027 के माध्यम से स्कूल के प्रिंसिपल छात्रों के सब्जेक्ट में भी गलती होने पर बदलाव कर सकते हैं। इसी के साथ स्कूल के प्रिंसिपल छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि से जुड़ी सभी करेक्शन के लिए बोर्ड ने अलग प्रक्रिया तय की है।

BSEB 10th 12th Dummy Admit Card Correction 2027 Official Tweet 

BSEB 2nd Dummy Admit Card 2027: महत्वपूर्ण डेट्स और सुधार के नियम

बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2027 से जुड़े मुख्य नियम कुछ इस प्रकार हैं:

  • द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट: 21 नवंबर 2026
  • करेक्शन करने की लास्ट डेट: 26 नवंबर 2026 
  • सब्जेक्ट में बदलाव: द्वितीय डमी एडमिट कार्ड के जरिए प्रिंसिपल छात्रों के 10वीं और 12वीं फाइनल एग्जाम 2027 के सब्जेक्ट में गलती होने पर बदलाव कर सकते हैं।
  • नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि में सुधार: छात्र के नाम, माता-पिता के नाम और जन्म तिथि में करेक्शन के लिए संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल ओरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ बोर्ड को ईमेल भेज सकते हैं।
  • अन्य सभी प्रकार की गलतियों का करेक्शन: नाम, पेरेंट्स के नाम और जन्मतिथि को छोड़कर अन्य अन्य सभी प्रकार की गलतियां जैसे लिंग, कोटि, फोटो, सिग्रेचर, माध्यम आदि को करेक्ट ऑनलाइन मोड से 26 नवंबर 2026 तक ही किया जा सकता है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 14:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News