CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द जारी, यहां देखें एक्सपेक्टेड शेड्यूल

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करने वाला है। छात्र 15 फरवरी से एक्सपेक्टेड बोर्ड एग्जाम का पूरा टाइम-टेबल यानी डेटशीट 2027, न्यू एग्जाम पैटर्न और अपडेट्स के लिए यहां देखें।  

Oct 5, 2026, 15:09 IST
CBSE Class 10 12 Date Sheet 2027 Exam Schedule
CBSE Class 10 12 Date Sheet 2027 Exam Schedule

CBSE Board Exam 2027 Schedule: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही साल 2027 की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की Date Sheet ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करेगा। पिछले साल, यह डेटशीट 24 सितंबर को जारी की गई थी। साथ ही, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 की Final CBSE Date Sheet अक्टूबर के अंत तक कभी भी जारी की जा सकती है। 

10वीं और 12वीं के छात्र सीबीएसई Subject-Wise Date Sheet 2027 को वेबसाइट पर जारक आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र एक्सपेक्टेड डेटशीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां से जानें। 

CBSE Board Exam 2027: Expected DateSheet Timeline

छात्र नीचे दी गई टेबल से एग्जाम और डेटशीट से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां देखें।

इवेंट 
डेट्स 
बोर्ड का नाम 
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
क्लासेस 
10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary)
ऑफिशियल वेबसाइट
cbse.gov.in
डेटशीट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट
नवंबर / दिसंबर
प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स 
01 जनवरी से (एक्सपेक्टेड)
थ्योरी एग्जाम डेट्स 
15 फरवरी से अप्रैल (एक्सपेक्टेड)
एग्जाम मोड 
ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 एग्जाम शेड्यूल की मुख्य विशेषताएं 

1. 15 फरवरी से शुरू हो सकते हैं Exam:

सीबीएसई की स्थापित परंपरा के अनुसार, थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी से आयोजित की जा सकती हैं। शुरुआती दिनों में कम मुख्य (Vocational/Optional) सब्जेक्ट्स के पेपर होते हैं, जबकि मुख्य सब्जेक्ट (Core Subjects) के पेपर फरवरी के लास्ट विक तक ही शुरू होते हैं।

2. प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट:

छात्रों को बता दें कि Winter-bound schools के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम नवंबर-दिसंबर में आयोजित किए जाते हैं, जबकि सामान्य स्कूलों में 1 जनवरी से प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की शुरुआत हो जाती है। 

3. पेपर के बीच पर्याप्त गैप:

CBSE द्वारा टाइमटेबल बनाते समय यह दो बड़े कठिन सब्जेक्ट जैसे Physics, Chemistry, Mathematics, Accountancy के बीच छात्रों को रिवीजन के लिए पर्याप्त दिनों का गैप देते है।

सीबीएसई की एक्सपेक्टेड डेटशीट 2027

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 की डेट्स जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। छात्र एक्सपेक्टेड शेड्यूल के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल से भी आइडिया ले सकते हैं। 

इवेंट 
डेट्स 
सीबीएसई 10th 2027 बोर्ड एग्जाम डेटशीट 
जल्द ही
सीबीएसई 12th 2027 बोर्ड एग्जाम डेटशीट 
जल्द ही

CBSE 10th & 12th Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें? 

CBSE 10th - 12th की ऑफिशियल डेटशीट वेबसाइट पर जारी होते ही छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर Main Website या Academic Website के टैब पर क्लिक करें।

3. फिर, Latest @CBSE सेक्शन में CBSE Class 10th Date Sheet 2027 या CBSE Class 12th Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

4. फिर, आपके सामने सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल की PDF फाइल खुल जाएगी।

5. इसे खुलने के बाद छात्र PDF को डाउनलोड करें। 

6. डाउनलोड करने के बाद छात्र एग्जाम डेट्स को नोट करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: JEE Main 2027: NTA रजिस्ट्रेशन अलर्ट! जानिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स हैं Important

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates