JEE Main 2027: NTA रजिस्ट्रेशन अलर्ट! जानिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स हैं Important
जेईई मेन 2027 नोटिफिकेशन जल्द: एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2027 (सेशन-1) का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी करेगा। छात्र रजिस्ट्रेशन में होने वाली गलतियों से बचने के लिए अभी से जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट और डिटेल्स को चेक कर लें। यहां से पूरी लिस्ट देखें।
JEE Main 2027 Session-1 Registration: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजो जैसे IITs, NITs, IIITs और CFTIs में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2027 का एग्जाम आयोजित किया जाएगा। NTA अपने ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2027 (सेशन-1) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होते ही सर्वर पर भारी ट्रैफिक और अंतिम समय की भागादौड़ी से बचने के लिए छात्र अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, स्कैन की गई फाइलें और व्यक्तिगत डिटेल्स पहले से ही तैयार रखें। छात्रों को बता दें कि थोड़ा सा भी मिसमैच या गलत डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने पर रजिस्ट्रेशन को रिजेक्ट किया जा सकता है।
JEE Main 2027 Session-1 की इंपॉर्टेंट डेट्स
JEE Main 2027 Session-1 में शामिल होने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से एग्जाम डेट्स और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को देख सकते हैं।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम आयोजक | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
| सेशन-1 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (एक्सपेक्टेड डेट्स) | 10 अक्टूबर 2026 |
| सेशन-1 एग्जाम डेट्स | 22 जनवरी से 30 जनवरी 2027 |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
| एग्जाम की भाषाएं | 13 भाषाएं (हिन्दी, अंग्रेजी सहित) |
JEE Main 2027 Session-1 Exam: सेशन 1 एग्जाम डेट जारी?
जी हां, छात्रों को बतां दें कि JEE Main 2027 Exam की डेट्स को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय एग्जाम एजेंसी द्वारा JEE Main 2027 Season 1 Exam के लिए डेट को वेबसलाइट पर पहले ही जारी की जा चुकी है। यह एग्जाम कुल 6 दिनों में खत्म हो जाएंगे। छात्रों के ये एग्जाम 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027 तक ऑफिशियल रूप से आयोजित करवाए जाएंगे।
जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को फिल करते समय छात्र इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स को जरूर चेक करें।
1. पहचान पत्र और आधार कार्ड डिटेल्स
- आधार कार्ड: आधार कार्ड पर नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। यदि आधार में स्पेलिंग या जन्मतिथि अलग है, तो उसे तुरंत अपडेट करवा लें।
- अन्य ऑप्शन D: पासपोर्ट, वोटर ID, या पैन कार्ड।
2. शैक्षणिक डिटेल्स - डॉक्यूमेंट्स
- 10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट: नाम, माता-पिता का नाम, बोर्ड का नाम और रोल नंबर भरने के लिए जरूरी है।
- 12वीं की मार्कशीट/रोल नंबर: पास हुए छात्रों को मार्कशीट को तैयार रखना होगा। जो छात्र 12वीं में पढ़ रहे हैं, वे अपना 12वीं का बोर्ड रोल नंबर और एडमिट कार्ड की डिटेल्स को तैयार रखें।
3. स्कैन की गई डिजिटल फाइलें
- स्कैन पासपोर्ट फोटो: हाल ही में खींची गई फोटो और इसका साइज 10 KB से 200 KB (JPG/JPEG) में होना चाहिए।
- स्कैन सिग्नेचर: सफेद कागज पर काले/नीले पेन से किए गए साफ सिग्नेचर के साथ साइज 4 KB से 30 KB (JPG/JPEG) में होना चाहिए।
4. कैटेगरी और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS / OBC-NCL / SC / ST): आरक्षित कैटेगरी का लाभ उठाने वाले छात्र अपना अपडेटेड सर्टिफिकेट को तैयार रखें।
- UDID / PwD सर्टिफिकेट: दिव्यांगजन छात्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी ओरिजनल UDID कार्ड या PwD सर्टिफिकेट को तैयार रखें।
5. संपर्क डिटेल्स
-
एक्टिव ईमेल ID और मोबाइल नंबर: रजिस्ट्रेशन के समय अपना या पेरेंट्स का चालू मोबाइल नंबर और ईमेल ID ही दें, क्योंकि OTP, एप्लीकेशन नंबर और NTA के ऑफिशियल मैसेज इसी पर आएंगे।
NTA JEE Main 2027 Apply Online: जेईई मेन 2027 फॉर्म कैसे भरें?
जेईई मेन 2027 फॉर्म फिल करने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
2. JEE Main 2027 Registration Session-1 के लिंक पर क्लिक करें।
3. व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर Application Number और Password को जेनरेट करें।
4. पोर्टल पर लॉग इन करके शैक्षणिक योग्यता और एग्जाम शहर के ऑप्शन को चुनें।
5. स्कैन फोटो, सिग्नेचर व आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
6. ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
7. फिर, Confirmation Page को डाउनलोड कर लें।
8. उसके बाद 2-3 प्रिंटेड कॉपियों को सुरक्षित रख लें।
यहां भी पढ़े: UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी फॉर्म में 8 अक्टूबर तक करें करेक्शन, देखें Fees
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.