UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी फॉर्म में 8 अक्टूबर तक करें करेक्शन, देखें Fees

Last Updated: Oct 5, 2026, 12:43 IST

UPESSC Special TET 2026: यूपीईएसएससी (UPESSC) ने स्पेशल TET एग्जाम 2026 की डेट्स की घोषणा कर दी है। छात्र फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 08 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं। साथ ही, 03 नवंबर 2026 को होने वाले एग्जाम के लिए पूरी गाइडलाइन को यहां देखें। 

UP Special TET 2026
UP Special TET 2026

UP Special TET Exam Dates 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), द्वारा स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Special TET) 2026 का ऑफिशियल नोटिस (विज्ञापन संख्या: 03/2026) जारी कर दिया गया है। यह एग्जाम एडमिशन प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में काम करने वाले टीचरों तथा विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए आयोजित की जा रही है। इस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को फॉर्म में करेक्शन को ठीक करने के लिए 8 अक्टूबर 2026 तक तक सकते हैं।  

यदि आप भी इस एग्जाम में शामिल हो रहे हैं, तो आपके लिए ऑनलाइन फॉर्म की डेट, रजिस्ट्रेशन फीस, करेक्शन विंडो, एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स को विस्तार से जानने के लिए यहां देखें। 

यूपी स्पेशल टीईटी 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किया गए नोटिस के अनुसार सभी मुख्य डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

विज्ञापन प्रकाशन की डेट 

03 सितंबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) / रजिस्ट्रेशन प्रारंभ डेट्स 

05 सितंबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 

04 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में करेक्शन की लास्ट डेट 

08 अक्टूबर 2026

विशेष टीईटी लिखित एग्जाम डेट 

03 नवंबर 2026

विशेष अध्यापक पात्रता टेस्ट (Special TET) की पृष्ठभूमि और आवश्यकता

मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या-1385/2025 (अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य व अन्य) में दिए गए आदेश तथा पुनर्विचार याचिका में पारित निर्णय के अनुसार, प्रदेश में कार्यरत समस्त टीचर्स के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना जरूरी कर दिया गया है। साथ ही, इसके अंदर 31 अगस्त 2028 तक सभी काम करने वाले टीचर्स को यह एग्जाम पास करने होंगे।

UP Special TET Exam 2026 Direct Links 

UP Special TET Exam 2026 Notice 

यहां देखें

UP Special TET Exam 2026 Application Form 

यहां क्लिक करें 

इसके अतिरिक्त, मा० उच्चतम न्यायालय के रिट याचिका संख्या-132/2016 (रजनीश कुमार पाण्डेय व अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया) के अनुपालन में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक लेवल पर लगभग 2500 विशेष शिक्षकों / सहायक अध्यापकों (CWSN) के लिए भी यह एग्जाम आयोजित की जा रही है।

UPESSC Special TET 2026 Eligibility & Applicability

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 में निम्नलिखित कैटेगरी के टीचर रजिस्ट्रेशन के लिए एलिजिबल हैं:

  1. प्राथमिक लेवल (कक्षा 1 से 5):

    • राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों, स्थानीय निकायों, तथा राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त या सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक।
    • स्पेशल एजुकेटर्स (CWSN): स्नातक के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त D.Ed. (विशेष शिक्षा) या समकक्ष योग्यता, तथा एक्टिव CRR नंबर व RCI पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
  1. उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8):

    • राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक/जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक।
    • स्पेशल एजुकेटर्स (CWSN): स्नातक के साथ RCI से मान्यता प्राप्त B.Ed. (विशेष शिक्षा) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, तथा एक्टिव CRR नंबर व RCI पंजीकरण।
    • आयु सीमा: संविदा/डेलीवेजेज पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा परीक्षा तिथि (03.11.2026) तक 60 वर्ष निर्धारित की गई है।

UP Special TET Exam 2026 Application Fee

UP Special TET Exam में शामिल होने वाले छात्र रजिस्ट्रेशन की फीस को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही, यहां नीचे दी गई टेबल से फीस डिटेल्स के बारे में जानें। 

कैटेगरी 

पेपर 1 

पेपर 2

सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / EWS

1,000.00

1,000.00

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

500.00

500.00

दिव्यांगजन

300.00

300.00

एग्जाम योजना और डिटेल्ड सिलेब्स  (Exam Pattern & Syllabus)

विशेष टीईटी 2026 एग्जाम बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पर आधारित होगी। एग्जाम में कोई भी नैगिटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

  • कुल क्वश्न: 150 बहुविकल्पीय क्वश्न
  • कुल समय: 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)
  • प्रत्येक क्वश्न: 1 मार्क्स

यहां भी पढ़े: Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 5, 2026, 12:43 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News