CBSE Class 10 Second Board Result 2026 जारी, वेबसाइट, DigiLocker और SMS से ऐसे करें Download

CBSE 10th Phase 2 Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज, 18 जुलाई 2026 को 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र अब फाइनल मार्कशीट को ऑफिशियल पोर्टल जैसे cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।

Jul 18, 2026, 21:23 IST

OUT, CBSE Class 10 Second Board Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज 18 जुलाई 2026 को 10वीं के सेकेंड बोर्ड (Phase 2) एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। 15 मई से 21 मई, 2026 के बीच आयोजित हुए इन एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट्स cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

CBSE 10th Second Board Result 2026 से जुड़ी हाइलाइट्स 

CBSE ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) ने इस साल पहली बार सेकेंड एग्जाम यानी Two-Board Exam सिस्टम को लागू किया था। इस एग्जाम में कुल 6.68 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनमें इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट दोनों कैटेगरी के छात्र शामिल हुए थे।

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)
एग्जाम का नाम 
10वीं सेकेंड बोर्ड (Phase 2) एग्जाम 2026
एग्जाम डेट 
15 मई से 21 मई 2026
कुल शामिल छात्र
6,68,854 छात्र
कम से कम पासिंग मार्क्स
प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% मार्क्स 
रिजल्ट का स्टेटस
जारी OUT 
ऑफिशियल वेबसाइट्स

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Official Tweet 

आज CBSE Board 2026 द्वारा CBSE Class 10 Second Board Result 2026 की जानकारी एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से दी गई है। 

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें 

रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?

छात्र 10वीं बोर्ड के सेंकेड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1.  CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘CBSE Class 10th Second Board Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी को फिल करें। 

4. सभी लॉगिन डिटेल्स को फिल करने के बाद फॉर्म को 'Submit' कर दें। 

5. आपका डिजिटल स्कोरकार्ड को देख कर इसे डाउनलोड कर लें। 

6. डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

CBSE 10th Phase 2 Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए ऑप्शन 

1. DigiLocker App: 

10वीं के छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से डिजीलॉकर पर लॉगिन कर अपनी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

2. UMANG App: 

सरकार द्वारा जारी किए गए इस उमंग ऐप पर जाकर छात्र 'CBSE' सर्च करके अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

3. SMS सेवा:

छात्र 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए अपने फोन से एक मैसेज CBSE10.RollNo.SchoolCode.CentreNo. पर टाइप करके 7738299899 पर भेज सकते हैं। ऐसा करने से आपका रिजल्ट सीधे फोन पर आ जाएगा। 

सीबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की मार्कशीट पर चेक करें Details 

CBSE 10वीं 2026 के रिजल्ट की ऑनलाइन स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को चेक जरूर करें।

1. छात्र का नाम

2. रोल नंबर

3. एग्जाम का नाम

4. एग्जाम मोड 

5. सब्जेक्ट 

6, मार्क्स 

7. कैटेगरी 

8. कुल मार्क्स 

छात्र CBSE Class 10 Second Board Result 2026 को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

यहां भी पढ़े: ATMA 2026 Registration: एटीएमए अगस्त सेशन की रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 अगस्त से पहले करें फॉर्म फिल, जानें Exam Date

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates