CBSE Board Class 12 Special Exam Schedule 2026: स्पेशल एग्जाम की डेट शीट जारी, देखें शेड्यूल और एडमिट कार्ड अपडेट

सीबीएसई कक्षा 12वीं स्पेशल परीक्षा 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई देशों के लिए कक्षा 12वीं के स्पेशन एग्जाम की डेटशीट ऑफिशियल रूप से डाउनलोड कर दी है। छात्र यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डेटशीट की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।  

Oct 9, 2026, 13:58 IST
CBSE Board Class 12 Special Exam Schedule 2026
CBSE Board Class 12 Special Exam Schedule 2026

CBSE Board Class 12 Special Exam Schedule 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के स्पेशल एग्जाम 2026 (Special Examinations for West Asia - 2026) का ऑफिशियल एग्जाम कार्यक्रम आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल सर्कुलर के अनुसार, यह स्पेशन एग्जाम 23 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। 

यह स्पेशल एग्जाम मुख्य रूप से West Asian Countries के उन छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे है, जिन के मुख्य एग्जाम मार्च-अप्रैल में परिस्थितियों के कारण आयोजित नहीं हो सकी थीं। जिन छात्रों ने अपना LOC (List of Candidates) जमा किया था, वे अब बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरे शेड्यूल को देख सकते हैं।

CBSE Class 12th Special Exam 2026 Dates 

सीबीएसई कक्षा 12वीं स्पेशल एग्जाम 2026 की सुविधा के लिए एग्जाम से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल पर देखें। 

इवेंट 
महत्वपूर्ण डिटेल्स
आयोजक बोर्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
क्लासेस 
कक्षा 12वीं (Class XII)
एग्जाम कैटेगरी 
Special Examinations - 2026 (West Asia)
एग्जाम डेट्स 
23 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026
एग्जाम शिफ्ट मुख्य सब्जेक्ट: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजेवोकेशनल सब्जेक्ट: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
12 अक्टूबर 2026 से
ऑफिशियल वेबसाइट

CBSE Board Class 12 Special Exam Schedule 2026 Notice: यहां क्लिक करें 

CBSE Class 12th Special Exam Schedule 2026: Subject-Wise Date Sheet

सीबीएसई एग्जाम नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज द्वारा जारी ऑफिशियल डेट शीट के अनुसार सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल को यहां देखें। 

डेट 

एग्जाम टाइम 

सब्जेक्ट कोड 

सब्जेक्ट का नाम 

23.10.2026 
10:30 AM - 01:30 PM
028
030
041
241
Political Science
Economics
Mathematics
Applied Mathematics
24.10.2026 
10:30 AM - 01:30 PM

10:30 AM - 12:30 PM
037
054
845
Psychology
Business Studies
Physical Activity Trainer
26.10.2026 
10:30 AM - 01:30 PM

10:30 AM - 12:30 PM
044
802

812
821
843
Biology
Information Technology

Marketing
Multimedia
Artificial Intelligence
27.10.2026 
10:30 AM - 01:30 PM
064
065

083
Home Science
Informatics Practices
Computer Science
28.10.2026 
10:30 AM - 01:30 PM
301
English Core

एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट और प्रक्रिया 

बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य छात्र 12 अक्टूबर 2026 से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. उसी लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें, जिससे आपने LOC रजिस्ट्रेशन को जमा किया था।
  3. Special Examination 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई जानकारी फिल करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

बोर्ड ने छात्रों के LOC डिटेल्स के आधार पर प्रत्येक संबंधित देश में एक-एक एग्जाम सेंटर निर्धारित किया है।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates