UP Scholarship 2026-27: UG, PG और Diploma छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया

Last Updated: Oct 9, 2026, 13:15 IST

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश सरकार ने UG, PG और डिप्लोमा छात्रों के लिए स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एलिजिबल छात्र लास्ट डेट से पहले scholarship.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म को फिल कर सकते हैं।

UP Scholarship 2026-27
UP Scholarship 2026-27

up scholarship 2026 27: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों छात्रों के लिए बड़ा मौका प्रदान करते हुए UP Scholarship 2026-27 (Post-Matric Other Than Intermediate) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में Graduation (UG), Post Graduation (PG), Diploma, ITI या अन्य प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, तो पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा कर सकते हैं।

इस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सामान्य (General) और अल्पसंख्यक (Minority) कैटेगरी के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

UP Scholarship 2026-27: महत्वपूर्ण डेट्स 

समय पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने और कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने से पहले छात्र महत्वपूर्ण डेट्स के बारे में यहां से देखें।

इवेंट 

नवीनीकरण छात्र

नए छात्र 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रारंभ डेट 

15 सितंबर 2026

15 सितंबर 2026

फॉर्म भरने की लास्ट डेट 

15 अक्टूबर 2026

31 अक्टूबर 2026

कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट 

नवंबर 2026 प्रथम सप्ताह

04 नवंबर 2026

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो 

21 नवंबर – 20 दिसंबर 2026

06 दिसंबर – 31 दिसंबर 2026

स्कॉलरशिप राशि का बैंक खाते में हस्तांतरण

01 दिसंबर 2026 – 25 जनवरी 2027

21 दिसंबर 2026 – 31 जनवरी 2027

UP Scholarship 2026-27 (दशमोत्तर) के लिए Eligibility Criteria

छात्र UP Scholarship 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू करने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी को जरूर चेक करें:

  • मूल निवास: छात्र का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान में UG, PG, Diploma, ITI, B.Ed. आदि सिलेब्सों में नामांकित हो।
  • आय सीमा (Income Limit):
    • SC / ST वर्ग के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 2,50,000 से अधिक न हो।
    • General, OBC और Minority वर्ग के छात्रों के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 2,00,000 से कम होनी चाहिए।
  • बैंक खाता: छात्र का बैंक खाता स्वयं के नाम से होना चाहिए और वह Aadhaar Seeding व DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए सक्रिय होना चाहिए।

UP Scholarship 2026-27: रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंटस 

UP Scholarship 2026-27 का हिस्सा बनने के लिए छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंटस को अपने पास रखें:

  1. आधार कार्ड
  2. पिछली कक्षा की मार्कशीट )
  3. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate - लेटेस्ट)
  4. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate - यदि लागू हो)
  5. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  6. संस्थान की फीस रसीद और वर्तमान सत्र का रोल/रजिस्ट्रेशन नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. बैंक पासबुक की प्रति 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (How to Apply Online)

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का तरीका जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • उत्तर प्रदेश सरकार के स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  • स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक करें और नए रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
  • नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जैसी आवश्यक जानकारी को फिल करें।
  • कैटेगरी को सेलेक्ट करें। फिर, शैक्षणिक डिटेल्स को फिल करें। 
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।

सरकारी अधिकारी स्कॉलरशिप राशि के डिटेल्स से पहले फिल की गई जानकारी का वेरिफिकेशन करेंगे और रजिस्ट्रेशन की गहन जांच करेंगे। पिछली स्कॉलरशिप नवीनीकरण की लास्ट डेट 15 अक्टूबर, 2026 है।

रजिस्ट्रेशन के बाद स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check UP Scholarship Status)

फॉर्म जमा करने के बाद छात्र ऑफिशियल पोर्टल के 'Status' सेक्शन में जाकर अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति (Pending, Verified, or Rejected) को देख सकते हैं।

  • सबसे पहले scholarship.up.gov.in पर लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर 'Check Current Status' बटन पर क्लिक करें।
  • यदि फीस भेजी जा चुकी है, तो आप PFMS Portal (pfms.nic.in) पर अपने आधार और बैंक विवरण द्वारा भुगतान की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: NIOS Date Sheet 2026 Out: 22 अक्टूबर से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम, देखें पूरी Date Sheet 2026 PDF

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 9, 2026, 13:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News