CCSU 2026: यूजी-पीजी की 4th Merit List जारी; 11 सितंबर तक करें एडमिशन प्रोसेस पूरा, जानें निर्देश

CCSU Admission 2026-27: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) सिलेब्स में एडमिशन के लिए 4th Merit List जारी कर दी गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर (University Campus) और संबद्ध कॉलेजों में 10 और 11 सितंबर 2026 को एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। 

Sep 10, 2026, 16:40 IST
CCSU Admission 2026-27
CCSU Admission 2026-27

CCSU UG PG Admission 2026: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) मेरठ ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 में एडमिशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए UG (BA, BSc, BCom, BBA, BCA आदि) और PG (MA, MSc, MCom, MBA आदि) सिलेब्स के साथ-साथ LLB (3 साल और 5 साल) की पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट के एडमिशन 10 सितंबर और 11 सितंबर को होंगे। परिसर के विभागों और संबद्ध कालेजों ने मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को आफर लेटर और एडमिशन कार्यक्रम भेज दिया है।

छात्र आज सुबह अपने डैशबोर्ड पर आफर देखने के बाद उसे अपनी पसंद के कालेज या परिसर के अनुरूप स्वीकार कर संबंधित विभाग या कालेज में एडमिशन प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। आफर लेटर स्वीकार करते समय छात्र सावधानी बरतें जिससे बाद में उन्हें कालेज बदलने के लिए परेशान न होना पड़े।

CCSU Admission 2026: चौथी मेरिट लिस्ट की मुख्य डेट्स और डिटेल्स 

छात्र CCSU Admission 2026 की 4th मेरिट लिस्ट और एडमिशन से जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
विश्वविद्यालय का नाम
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ
शैक्षणिक सेशन 
2026-27
कोर्सेस 
UG, PG एवं LLB (3 साल व 5 साल)
राउंड 
यूजी-पीजी की चौथी मेरिट और एलएलबी की तीसरी मेरिट
एडमिशन विंडो 
10 सितंबर से 11 सितंबर 2026
ऑनलाइन पोर्टल
सीट कन्फर्मेशन की लास्ट डेट 
11 सितंबर 2026 (शाम तक ऑनलाइन पोर्टल पर)
खाली सीटों पर अगला निर्णय
11 सितंबर के बाद ओपन मेरिट या अगला स्टेप जारी होगा

समर्थ पोर्टल पर ऑफर लेटर और आरक्षण कोटा संबंधी नियम

  • सामर्थ (Samarth) पोर्टल पर ऑफर स्वीकार करना जरूरी: विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि चुने गए छात्र सबसे पहले अपने समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) के डैशबोर्ड पर लॉगिन करें। वहां से कॉलेज या कैंपस विभाग का Offer Letter ध्यान से पढ़कर स्वीकार (Accept) करने के बाद ही संबंधित संस्थान में एडमिशन प्रक्रिया के लिए पहुंचें। 

छात्रों के लिए सावधानी: ऑफर लेटर स्वीकार करते समय अपने पसंदीदा कॉलेज का ही चयन करें, बाद में कॉलेज बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

  • आरक्षण और खेल कोटा प्रावधान: चौथी मेरिट सूची में 5% स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota), वर्टिकल-हॉरिजॉन्टल आरक्षण के साथ-साथ अन्य राज्यों व अन्य बोर्डों के निर्धारित कोटा प्रावधानों को शामिल किया गया है।

  • 1.20 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन का मौका: सीसीएसयू और उसके संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन का यह लास्ट केंद्रीयकृत स्टेप माना जा रहा है। 11 सितंबर के बाद जो भी रिक्त सीटें बचेंगी, उस पर विश्वविद्यालय द्वारा ओपन एडमिशन (Open Merit) का निर्णय लिया जा सकता है।

CCSU UG-PG Admission 2026: एडमिश प्रक्रिया को कैसे पूरी करें? 

  1. समर्थ एडमिशन पोर्टल ccsuniversityadm.samarth.edu.in पर जाएं।
  2. अपने रजिस्टर्ड एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से Candidate Login करें।
  3. डैशबोर्ड पर दिए गए Admission Offer की जांच करें और उसे स्वीकार (Accept) करें।
  4. ऑफर लेटर और रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।
  5. अपने आवंटित कॉलेज/विभाग में आवश्यक मूल शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स और छाया प्रतियों के साथ उपस्थित होकर फीस भुगतान करें और एडमिशन लें।

एडमिशन हेतु इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 

  • समर्थ पोर्टल से डाउनलोड किया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म और ऑफर लेटर
  • 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन (PG प्रवेश के लिए) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS) और निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वेटेज प्रमाण पत्र (जैसे NCC, NSS, स्पोर्ट्स कोटा आदि)
  • आधार कार्ड या अन्य ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

9 सितंबर से रजिस्ट्रेशन, 10-11 को कॉलेज में एडमिशन

विश्वविद्यालय के नोटिस के मुताबिक चौथी मेरिट में चुने गए छात्रों के लिए 9 सितंबर से एडमिशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को संबंधित कॉलेजों में एडमिशन दिए जाएंगे। कॉलेजों को छात्रों के डॉक्यूमेंट्स की जांच कर एडमिशन प्रक्रिया समय से पूरी करनी होगी।

पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी करनी होगी अपडेट

कॉलेजों को एडमिशन प्रक्रिया के दौरान खाली सीटों और एडमिशन से जुड़ी अन्य जानकारी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इससे छात्रों को उपलब्ध सीटों की सही जानकारी मिल सकेगी। साथ ही, कॉलेजों को एडमिशन से संबंधित सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।